1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्ट अटैक से 'स्टंट मास्टर' की मौत, 900 से ज्यादा फिल्मों में धांसू स्टंट के लिए थे मशहूर

हार्ट अटैक से 'स्टंट मास्टर' की मौत, 900 से ज्यादा फिल्मों में धांसू स्टंट के लिए थे मशहूर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 27, 2023 03:21 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 03:21 pm IST

इस साल कई सितारों की हार्ट अटैक से जान चली गई। आज भी एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टंट मास्टर का निधन हो गया है। मौत की वजह भी सामने आ गई है। कई फिल्मी सितारे शोक जाहिर कर रहे हैं।

Jolly Bastian, Jolly Bastian death- India TV Hindi
स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन। Image Source : X

साल 2023 में कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अलग-अलग कारणों से लोगों की जान गई। इसी बीच अब एक और दुखद खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का मंगलवार रात बेंगलुरु में उनके आवास पर निधन हो गया। इनकी मौत की वजह भी हार्ट अटैक ही बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से स्टंट मास्टर का घर पर ही निधन हुआ। उनकी उम्र 57 साल थी। जॉली ने 900 से अधिक कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया था और इसी काम से अपनी अलग पहचान बनाई थी।  

ऐसे बने थे स्टंट मैन

दक्षिणी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। केरल के अलेप्पी में जन्मे जॉली बास्टियन का पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। बाइक पर स्टंट करते समय, जॉली बास्टियन को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और नायक वी. रविचंद्रन ने देखा और उनकी ये प्रतिभा उन्हें भा गई। इसके बाद ही उन्होंने जॉली को काम का ऑफर दे दिया, जिसके बाद से वो स्टंट डबल के रूप में काम करने लगे। उन्होंने रविचंद्रन की ज्यादातर फिल्मों में स्टंट मास्टर के रूप में काम किया था।

'केजीएफ' स्टार यश के साथ भी किया था काम

जॉली बास्टियन मूल रूप से एक बाइक मैकेनिक थे। बाइके बनाने से अपने सफर की शुरुआत करने वाले जॉली फिल्म जगत के एक टॉप स्टंट मास्टर बन गए। उन्होंने साल 2009 में फिल्म 'निनागागी कादिरुवे' से निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। जॉली बास्टियन ने केजीएफ फेम सुपरस्टार यश की 'मास्टरपीस' के लिए भी स्टंट निर्देशन किया। इसके अलावा भी को कई कन्नड़ फिल्म के लिए स्टंट का निर्देशन करते रहे थे। जॉली बास्टियन ने कन्नड़ स्टार और निर्देशक दुनिया विजय की फिल्म 'भीमा' में भी योगदान दिया था।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर जीतने वाली फिल्म के एक्टर की मौत, खड़ी कार में मिली लाश

रुबीना दिलैक ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, बताया घर आई लक्ष्मियों का नाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन