1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान में झुमके, माथे पर बिंदी और मस्टर्ड कलर का सूट पहन, एथनिक लुक में गजब दिखीं सुहाना खान

कान में झुमके, माथे पर बिंदी और मस्टर्ड कलर का सूट पहन, एथनिक लुक में गजब दिखीं सुहाना खान

 Published : Dec 08, 2023 09:05 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 09:05 am IST

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' के जरिए फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं,जिसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग की तरीफ करता दिख रहा है। इसी बीच हाल ही में सुहाना खान को एथनिक लुक में स्पॅाट किया गया, जिसमें वह गजब ढाती दिखीं।

Suhana Khan- India TV Hindi
एथनिक लुक में सुहाना दिखीं बेहद खूबसूरत Image Source : VIRAL BHAYANI

बाॅलीवड के किंग खान यानि कि शाहरुख खान की लाडली भी अब एक्टर बन चुकी हैं। हाल ही में सुहाना खान की पहली फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुई है, जिसके बाद से ही वो हर तरफ चर्चा में बनी हुई हैं। हर तरफ सुहाना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच अब सुहाना अपनी फिल्म की रिलीज की खुशी में पार्टी करने पहुंची, इस दौरान वो उपर से लेकर नीचे तक एथनिक लुक में दिखीं, जिसे देखने के बाद हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। इस वक्त सुहाना का ये लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहा है। 

एथनिक लुक में गजब दिखीं सुहाना खान 

जी हां, हमेशा बोल्ड और ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली सुहाना जब हाल ही में स्पॅाट हुई तो उन्हें एथनिक लुक में देख बस सब देखते ही रह गए। सुहाना खान इस दौरान पीले रंग के खूबसूरत कढ़ाई वाले सूट सलवार में नजर आई। वहीं खुले बाल और कान में झुमके पहन सुहाना ने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में सुहाना जहां बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं दूसरी तरफ उनकी स्माइल भी फैंस का दिल जीत रही थी। पैप्स को पोज देते वक्त सुहाना के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही थी। 

'द आर्चीज' की स्टार कास्ट

बता दें कि  'द आर्चीज'  जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म है इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की भी है। ये फिल्म बीते दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसके जरिये तीन स्टार किड्स को एक साथ लॉन्च किया गया है। फिल्म मशहूर कॉमिक्स पर बनी है। जिसे फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। 

फिल्म 'द आर्चीज' की कहानी क्या है?

फिल्म में अगस्त्य नंदा आर्ची का लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। सुहाना वेरोनिका का रोल निभाएंगी जो कि हाई स्कूल की सबसे पॉपुलर टीनेजर है। वहीं खुशी कपूर फिल्म में वेरोनिका की बेस्ट फ्रेंड को रोल में नजर आ रही हैं। वेरोनिका और खुशी, दोनों ही आर्ची से प्यार करने लगती हैं। इस फिल्म में 60s के दशक का सेट दिखाया गया है। प्यार, दोस्ती और ब्रेक-अप के दौर से गुजरती हुई इस कहानी को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 

 

ये भी पढ़ें: 

6 साल पुरानी लड़ाई भूल साथ में पार्टी करते दिखे सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, फोटो हुई वायरल

नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन