1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 6 साल पुरानी लड़ाई भूल साथ में पार्टी करते दिखे सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, फोटो हुई वायरल

6 साल पुरानी लड़ाई भूल साथ में पार्टी करते दिखे सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, फोटो हुई वायरल

 Published : Dec 08, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 08, 2023 06:59 am IST

एक बड़े झगड़े के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी शो में साथ में नजर आने वाले हैं। इस बीच ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को जमकर पार्टी करते देखा गया। दोनों को साथ में देख उनके फैंस बहुत खुश हैं।

Sunil Grover, Kapil Sharma- India TV Hindi
सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा Image Source : X

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ एक नए कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। 2018 में ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद मुंबई वापस लौटते समय दोनों कॉमेडियन के बीच एक खतरनाक लड़ाई हुई थी, जिसकी वजह से दोनों की 6 साल तक बातचीत बंद थी। अब, 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह ने नए नेटफ्लिक्स शो की लॉन्च पार्टी से दोनों की एक खास तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब 6 साल बाद फिर दर्शकों कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ में लोगों को हंसते देखने वाले हैं। 

पार्टी करते दिखें सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा

अर्चना पूरन सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों को बात करते देखा जा सकता है। दोनों को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए अर्चना ने लिखा, 'नेटफ्लिक्स के साथ शानदार पार्टी।' कहने की जरूरत नहीं कि कपिल और सुनील को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "डॉ. मशहूर गुलाटी को कपिल के साथ वापस देखकर अच्छा लग रहा है।' दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों को साथ में देखने का लंबे समय से इंतजार था।'

यहां देखें पोस्ट-

सुनील-कपिल का नया धमाका

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कई सालों बाद एक बार फिर नए कॉमेडी शो में साथ में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों नए शो के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस शो में राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगे।

सुनील-कपिल का वर्कफ्रंट

कपिल शर्मा को आखिरी बार नंदिता दास की 'ज्विगाटो' में देखा गया था। वहीं सुनील ग्रोवर ने 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम किया था। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। सुनील ग्रोवर जो 'द कपिल शर्मा' शो में अपने लोकप्रिय काल्पनिक किरदार गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनके और कपिल शर्मा के बीच 2018 में अनबन हो गई थी।

ये भी पढ़ें: 

Bigg Boss 17 में टास्क के दौरान विक्की ने अनुराग को दिया धोखा! ईशा-अभिषेक की लड़ाई ने मचाई तबाही

प्राइवेट मैसेज लीक होते ही, आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

आमिर खान की बेटी इरा की शादी का कार्ड बना puzzle, रिश्तेदार से पहले इन्हें किया इनवाइट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन