1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय कपूर की प्रेयर मीट में बच्चों-बहन संग पहुंचीं करिश्मा, दिखीं उदास, पहली पत्नी का ऐसा रहा हाल

संजय कपूर की प्रेयर मीट में बच्चों-बहन संग पहुंचीं करिश्मा, दिखीं उदास, पहली पत्नी का ऐसा रहा हाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 22, 2025 10:26 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 10:26 pm IST

Sunjay Kapur Prayer Meet: संजय कपूर की प्रेयर मीट रविवार को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में रखी गई, जिसमें करिश्मा कपूर भी शामिल हुईं। करिश्मा अपने बच्चों, बहन करीना और बहनोई सैफ अली खान के साथ पूर्व पति की प्रेयर मीट में पहुंचीं।

Sunjay Kapur- India TV Hindi
संजय कपूर की प्रेयर मीट में पहुंचीं करिश्मा Image Source : INSTAGRAM

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था, जिसके सात दिन बाद 19 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया। करिश्मा कपूर बच्चों समायरा-कियान और बहन-बहनोई करीना-सैफ के साथ पूर्व पति के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं। वहीं आज यानी 22 जून को दिल्ली में संजय कपूर की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। करिश्मा कपूर भी उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंचीं। दिवंगत संजय कपूर की प्रार्थना सभा में करिश्मा के साथ उनकी बहन करीना और बहनोई सैफ अली खान भी नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया भी संजय कपूर की प्रेयर मीट में शामिल हुईं।

प्रार्थना सभा में शामिल हुईं करिश्मा

संजय कपूर के परिवार ने दिल्ली में ताज होटल में उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव काफी भावुक दिखीं। करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचीं। उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी नजर आए। प्रार्थना सभा नई दिल्ली के ताज पैलेस के दरबार हॉल में आयोजित की गई। ये पांचों लोग 19 जून को राजधानी में उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बता दें, संजय कपूर लंदन में पोलो मैच खेलते समय अचानक जमीन पर गिर पड़े। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया कि उन्होंने खेल के दौरान मक्खी निगल ली थी, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में मौत की वजह दिल का दौरा बताया गया।

2003 में हुई थी संजय-करिश्मा की शादी

आपको बता दें कि करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। उनके दो बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर हैं। हालांकि, करिश्मा और संजय कपूर का साल 2016 में शादी के 13 साल बाद तलाक हो गया। इसके बाद कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी करिश्मा को सौंप दी, लेकिन इसके बावजूद संजय अपने बच्चों से जुड़े रहे। उन्होंने बच्चों की परवरिश के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे, जिस पर हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता था। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक बंगला भी करिश्मा के नाम कर दिया।

2017 में की प्रिया सचदेव से शादी

करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली और दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम दोनों ने अजरियास रखा। ये जहां संजय कपूर की तीसरी शादी थी, वहीं प्रिया की ये दूसरी शादी थी। बता दें, करिश्मा से शादी से पहले भी संजय कपूर शादी कर चुके थे। उन्होंने नंदिता महतानी से पहली शादी की थी, जिनसे वह 4 साल में ही अलग हो गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन