1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Deol की बहू से एक पल के लिए भी नहीं हटेगी निगाहें, दुल्हन के अवतार में लगीं हुस्न परी!

Sunny Deol की बहू से एक पल के लिए भी नहीं हटेगी निगाहें, दुल्हन के अवतार में लगीं हुस्न परी!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 18, 2023 02:15 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 02:15 pm IST

सनी देओल की बहू और करण देओल की पत्नी का ब्राइडल एंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दृषा का रेड लहंगा ब्राइडल लुक भी शानदार है।

Drisha Acharya Bridal Look, karan deol, karan deol drisha acharya wedding- India TV Hindi
Drisha Acharya Bridal Look. Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी शुरू हो गई है। पंजाबी रस्मों-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र के पोते आज दृषा अचार्या के हो जाएगे। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। पूरा देओल परिवार दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है। एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत ले रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सनी देओल की बहू का सामने आया है, जिसमें वो किसी परी की तरह सुंदर लग रही हैं। 

सामने आया ब्राइडल एंट्री का वीडियो

हाल में ही दृषा अचार्या की ब्राइडल एंट्री का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से एक पल के लिए भी आप नजरें नहीं हटा पाएंघे। दृषा अचार्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। वो अपनी ब्राइडल एंट्री के दौरान किसी गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। उनके पिता और भाई उनके साथ-साथ चल रहें हैं। बहुत एक्साइटेड दिख रही दिशा स्टेज के पास पहंचकर करण देओल की ओर हाथ बढ़ाती हैं, जिसे वो झट से थाम लेते हैं। 

परी सी खुबसूरत लग रहीं दृषा
 करणा की पत्नी दृषा अचार्या का लुक हर लड़की को पसंद आने वाला है। उन्होंने सुर्ख लाल लहंगा पहन रखा है, जिस पर गोल्डेन धागे का काम है। मंडप से सामने आई तस्वीर में वो बहुत ही मिनिमल मेकअप वाले लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने काफी हैवी गोल्डेन ज्वैलरी लहंगे के साथ कैरी की है। करण और दृषा दोनों ने ही जैयमाला पहन रखे हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों का जयमाल हो गया है। सामने आई तस्वीर में दोनों मंडप में एक-दूसरे का हाथ थामे शादी की रस्में पूरी कर रहे हैं। 

फिल्मी परिवार से है संबंध
दृशा आचार्य का संबंध बंगाली फिल्म निर्देशक बिमल रॉय से हैं। वो उनकी परपोती हैं। बिमल रॉय ने अपने फिल्मी करियर में 'दो बिघा जमीन', 'सुजाता', 'परिणीता', 'देवदास' और 'मधुमती' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाईं। इसके अलावा 60 साल पहले उन्होंने करण देओल के दादा धर्मेंद्र के साथ बंदिनी फिल्म की थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के अपोजिट नूतन थीं। दोनों परिवारों का संबंध तब से अब तक चला आ रहा है।

प्राइवेट ही रखा अपना रिश्ता
दृशा आचार्य के पिता सुमित आचार्य और मां चीमू आचार्य1998 में ही दुबई शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने दृशा की परवरिश भी वहीं की। दृशा और करण बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और अच्छे दोस्त थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब शादी करने का फैसला कर लिया। इतनी पुरानी दोस्ती के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखा। हाल में ही दोनों साथ में स्पॉट किए गए थे। 

लाइमलाइट से रहती हैं दूर
कहने के लिए दृशा फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। दृशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। रणबीर सिंह, सनी देओल और अभय देओल जैसे एक्टर्स उनको इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 

ये भी पढ़ें: घोड़ी चढ़ गया सनी देओल का मुंडा! पंजाबी स्टाइल में दृषा के हुए धर्मेंद्र के पोते करण

पोते की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र, पापा सनी और चाचा बॉबी ने भी मचाया धमाल! 

धर्मेंद्र की नातिन को देख जोर से धड़केगा दिल, करती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को फेल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन