1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: Sunny Deol को बेटे के संगीत में आई 'सकीना' की याद, 'तारा सिंह' बनकर लगाई डांस फ्लोर पर आग!

Video: Sunny Deol को बेटे के संगीत में आई 'सकीना' की याद, 'तारा सिंह' बनकर लगाई डांस फ्लोर पर आग!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 17, 2023 10:33 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 10:33 am IST

सनी देओल के बेटे की शादी बिल्कुल करीब आ गई है और ऐसे में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। सनी देओल अपने बेटे के संगीत में 'तारा सिंह' बनकर धमाल मचाते नजर आए। उनका जोरदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sunny deol- India TV Hindi
Sunny Deol Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। शादी के फंक्शन्स सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। जल्द ही एक्टर घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर देओल परिवार छाया हुआ। एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत ले रहे हैं, फिर चाहे वो वीडियो करण देओल के पापा सनी देओल के हों या चाचा बॉबी देओल के हों। शादी में करण के बाबा यानी धर्मेंद्र भी किसी से पीछे नहीं हैं, जिसका मतलब ये है कि पूरा देओल परिवार मिल के धूम मचा रहा है। इसी बीच सनी देओल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। 

तारा सिंह बन मचाई धूम

सनी देओल अपने बेटे के संगीत में 'तारा सिंह' बनकर धमाल मचाते नजर आए। उनका जोरदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बेटे की शादी के फंक्शन में सनी देओल का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। सनी देओल का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच सनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो 'गदर' के गाने पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। 'मैं निकला गड्डी लेकर' पर सनी ने जोशीला डांस किया, जिसे देखने के बाद लोगों को 'सकीना' की याद आ गई। सनी देओल के डांस को देखने के बाद कई फैंस कह रहे हैं कि बेटे की शादी में भी सनी प्रमोशन्स करना नहीं भूल रहे।

पहले भी वायरल हुए सनी के वीडियो
सनी देओल के कई और डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इससे पहले भी एक्टर अपनी बहन के साथ दमदार डांस करते नजर आए थे। वहीं एक वीडियो उनके पिता और एक्टर धर्मेंद्र के साथ डांस करने का भी वायरल हुआ था। इन वीडियोज को देखने के बाद फैंस को एक्टर का अंदाज बदला-बदला लग रहा है।

सनी के घर इस दिन बजेगी शहनाई
बता दें, एक्टर सनी देओल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे जल्द शादी करने वाले हैं। 12 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में घर में गेस्ट का तांता लगा हुआ है। 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा अचार्या संग शादी करेंगे। दोनों की शादी धर्मेंद्र के घर पर होगी। तैयारी के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। फैंस करण की शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, जल्द ही सनी देओल 'गदर 2' में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे के संगीत में चाचा बॉबी ने लूटी सारी लाइमलाइट, पहली बार पत्नी संग किया इतना रोमांटिक डांस

धर्मेंद्र ने पोते के संगीत में किया ऐसा धमाकेदार डांस, दौड़े चले आए बेटे सनी देओल, Video Viral

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन