1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गदर 2' की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार से की गुजारिश, 'खिलाड़ी' ने कर दिया था साफ इंकार

'गदर 2' की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार से की गुजारिश, 'खिलाड़ी' ने कर दिया था साफ इंकार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 02, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 02:47 pm IST

'कॉफी विद करण' में सनी देओल ने अक्षय कुमार को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गुजारिश के बाद भी एक्टर ने उन्हें साफ मना कर दिया था। ये वाक्या 'गदर 2' की रिलीज से पहले हुआ था।

Sunny Deol, Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार और सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन 26 अक्टूबर को शुरू हो गया। शो को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो में एक साथ दो गेस्ट काउच पर नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब सनी देओल और बॉबी देओल करण जौहर के मुश्किल सवालों का जवाब देते नजर आए हैं। गुरुवार को 'कॉफी विद करण' का दूसरा एपिसोड जारी किया गया है। इस एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल कई खुलासे करते नजर आए। वहीं 'गदर 2' को लेकर बात करते हुए अक्षय कुमार का भी जिक्र आया। 

अक्षय कुमार ने किया था साफ इंकार

सनी देओल से 'गदर 2' की सकसेज के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने सवाल किया कि क्या फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार से बात की थी। इसके जवाब में सनी देओल ने कहा कि हां उन्होंने अक्षय से बात की थी। उन्होंने अक्षय कुमार से OMG 2 की रिलीड टालने की गुजारिश की थी, लेकिन अक्षय कुमार ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'हां मैंने बात की थी, मैंने रिक्वेस्ट की थी कि अगर उनके हाथ में हो तो टाल दें, लेकिन अक्षय ने मना कर दिया। उनका कहना था कि एक साथ दो फिल्में रिलीज की जा सकती हैं। ऐसे में मैंने कहा कि कोई नहीं आगे बढ़ो, मैं बस रिक्वेस्ट ही कर सकता हूं।'

सनी को था डर

इससे पहले सनी ने अपना डर भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि लंबे वक्त से उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं, ऐसे में उनके मन में डर था। उन्हें लग रहा था कि इस बार फिल्में कम रिलीज हो रही हैं तो उन्हें थिएटर मिल जाएंगे, लेकिन उनकी फिल्म ने कमाल कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें 'गदर' की ग्रैंड सक्सेज के बाद भी कई फेलियर देखने पड़े। उनका कहना था कि किसे पता था कि फिल्म चलेगी और इतनी बड़ी हिट हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि लोगों के बीच आज कल फिल्मों को लेकर बज बनाया जाता है। साथ ही कहा कि फिल्म ने ऑर्गेनिक तरीके से कमाई की। 

बहू दृषा रहीं लकी

सनी देओल का कहना है कि उन्हें बहुत प्यार मिल रहा था। इसके अलावा बॉबी ने कहा कि 'गदर 2' का सेलिब्रेशन घर में करण देओल की शादी से ही शुरू हो गया था। पहली बार सनी देओल को इतना डांस करते देखा गया। बॉबी ने ये भी कहा कि उनकी बहूं दृषा जो उनकी बेटी की तरह हैं, वो उनके परिवार के लिए लकी साबित हुई हैं, वो लक्ष्मी की तरह हैं। 

सलमान खान की तरीफ की

सनी देओल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो कभी किसी इवेंट में नहीं जाते हैं, इसलिए उन्हें लग रहा था कि 'गदर 2' की सक्सेज पार्टी में भी कोई नहीं आएगा, लेकिन सब आए। उन्होंने सलमान को गले लगाकर कहा कि वो तो कभी नहीं आए उनकी पीर्टी में, लेकिन उनके आने से उन्हें बहुत खुशी मिली है। इसके साथ बॉबी ने भी सलमान खान संग अपनी अच्छी दोस्ती के बारे में बात की। 

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय के रोकने के बाद भी नहीं मानीं आराध्या, Video में पहली बार जमकर बोलीं

ससुर सुनील शेट्टी ने इस क्रिकेटर को बताया अपना फेवरेट, दामाद केएल राहुल के भी खड़े हो जाएंगे कान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन