1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरोगेसी के वक्त बुरी तरह टूट गईं थी सनी लियोनी, दो लड़कियों को खोने का बयां किया दर्द

सरोगेसी के वक्त बुरी तरह टूट गईं थी सनी लियोनी, दो लड़कियों को खोने का बयां किया दर्द

 Published : Jan 05, 2022 07:22 am IST,  Updated : Jan 05, 2022 11:08 am IST

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सरोगेसी में लगभग साल से डेढ़ साल लगा था और उनकी सरोगेसी प्लान के मुताबिक भी नहीं चल रही थी, जिस वजह से वह सोच में पड़ गए थे।

सरोगेसी के वक्त बूरी...- India TV Hindi
सरोगेसी के वक्त बूरी तरह टूट गईं थी सनी लियोनी Image Source : INST/SUNNYLEONE

Highlights

  • एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं, जिसमें दोनों बेटे नोहा व अशेर और एक बेटी निशा है
  • सनी के बेटे सरोगेसी के जरिए साल 2018 में हुए थे और बेटी को उन्होंने गोद लिया था
  • एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सरोगेसी में लगभग साल से डेढ़ साल लगा था

सनी लियोनी पिछले कुछ समय से अपने म्यूजिक वीडियो 'मधुबन में राधिका नाचे' को लेकर विवादों में थीं। अब फिर सनी सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार सनी अपने किसी गाने या फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं आई हैं, बल्कि सरोगेसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं, जिसमें दोनों बेटे नोहा व अशेर और एक बेटी निशा है।  सनी के बेटे सरोगेसी के जरिए साल 2018 में हुए थे और बेटी को उन्होंने गोद लिया था। 

सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी सरोगेसी में आई परेशानियों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सरोगेसी में लगभग साल से डेढ़ साल लगा था और उनकी सरोगेसी प्लान के मुताबिक भी नहीं चल रही थी, जिस वजह से वह सोच में पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने और उनके हसबैंड डेनियल वेबर ने बेटी निशा को गोद लेने का मन बनाया।

सनी लियोनी ने बताया ‘हम सरोगेसी के प्रोसेस से गुजर रहे थे, जिसमें काफी समय लगता है। हमें इसमें लगभग डेढ़ साल लग गया था। उस दौरान सरोगेसी प्लान के मुताबिक नहीं चल रही थी और तब हम काफी परेशान हो गए थे और मैं टूट भी चुकी थीं। उस दौरान हमने सोचा था कि क्यों ना हम बच्चा गोद ले लें। इसका कारण ये था कि हमारे पास छह अंडे थे। इसमें चार लड़के थे और दो लड़कियां।’

सनी लियोनी ने आगे कहा, ‘अमेरिका में बच्चों का जेंडर आसानी से बता दिया जाता है। इसी वजह से हमने आईवीएफ करवाया लेकिन हम लड़कियों वाले अंडे बचा नहीं पाए, जिसका हमें बहुत दुख हुआ। वो सब देखकर एक हारे हुए इंसान की तरह महसूस हो रहा था। हम बहुत ही मायूस और अपसेट महसूस कर रहे थे।’

इसके बाद ही उन्होंने बच्चे को गोद लेने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘इन्हीं सब चीजों के बीच मैं और डेनियल मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथाश्रम गए। हम वहां बच्चों को देख रहे थे तब मुझे लगा कि क्यों नहीं हम एक बच्चा गोद ले ले? वो हमारा जेनेटिकली नहीं होगा लेकिन उसका और हमारा दिल जुड़ा होगा। सरोगेसी काम नहीं कर रही थी और इसी वजह से हमने बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी।’

सनी लियोनी ने बताया कि जब वह बेटी निशा को गोद लेने के लिए पेपरवर्क कर रहे थे उसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके जुड़वां बेटे होने वाले हैं और उसी हफ्ते उनके घर बेटी भी आई। ये सब सनी लियोनी ऊपरवालें की प्लानिंग मानती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन