1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत के बाद भी नहीं भूल पा रहे, श्रद्धा कपूर का पोस्ट देख आंखें हो जाएंगी नम, वायरल हुआ वीडियो

मौत के बाद भी नहीं भूल पा रहे, श्रद्धा कपूर का पोस्ट देख आंखें हो जाएंगी नम, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Sep 07, 2024 05:31 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 05:31 pm IST

श्रद्धा कपूर ने 'छिछोरे' के कुछ खास पल शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत और उन दिनों की मस्ती को याद किया है। दोस्ती और कॉलेज लाइफ पर आधारित इस पुरानी यादों से भरी फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

Chhichhore film- India TV Hindi
'छिछोरे' की रिलीज को 5 साल पूरे Image Source : X

'छिछोरे' की रिलजी को 5 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर श्रद्धा कपूर से लेकर वरुण शर्मा तक ने फिल्म के कुछ खूबसूरत और इमोशनल सीन्स शेयर किए हैं। अगर दोस्ती और प्यार पर बेस्ड फिल्म की बात हो तो अपनी यूनीक फिल्मों के लिए मशहूर नितेश तिवारी का नाम जरूर याद आता है। इसी बीच 'छिछोरे' की 5वीं एनिवर्सरी पर 'स्त्री 2' की श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे। इस पोस्ट में पूरी कास्ट के अलावा दिवंगत सुशांत राजपूत सिंह भी एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से ये इंस्टाग्राम वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह को श्रद्धा कपूर ने किया याद

श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म 'छिछोरे' की पांचवीं वर्षगांठ पर पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। इस टाइमलेस क्लासिक फिल्म के कुछ शूटिंग सेट और  सुशांत के साथ बिताए पलो की झलक शेयर की है। शनिवार की सुबह ही अभिनेत्री ने फिल्म 'छिछोरे' के पांच साल पूरे होने पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा कपूर और सुशांत एक साथ पर्दे पर नजर आए थे। वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है,'वो दिन भी क्या दिन थे।'

श्रद्धा कपूर का इमोशनल पोस्ट

'छिछोरे' की शुरुआती क्लिप में श्रद्धा, सुशांत सिंह राजपूत और ताहिर राज भसीन को सेट पर फोटोशूट के दौरान मस्ती करते हुए दिखाया गया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के किरदार के अनुसार कपड़े पहने हुए है। तस्वीरों में श्रद्धा कपूर येलो कलर की क्रॉप टॉप और ग्रीन कलर की स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं जबकि सुशांत सिंह राजपूत ब्लू कलर की चेकर्ड शर्ट और ब्लैक कलर की ट्राउजर में डैशिंग दिख रहे हैं। ताहिर राज भसीन ब्लू और व्हाइट कलर की स्पोर्ट्स स्वेटशर्ट और डार्क ब्लू कलर की जींस में दोनों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेशन में लोग सुशांत सिंह को याद कर इमोशनल हो रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन