1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से पहले उनके डॉग Fudge की हुई मौत, बहन प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से पहले उनके डॉग Fudge की हुई मौत, बहन प्रियंका ने शेयर किया पोस्ट

 Published : Jan 17, 2023 01:43 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 01:43 pm IST

दिवंगत अभिनेता Sushant Sigh Rajput की बहन प्रियंका ने फैंस के साथ दुख की खबर शेयर करते हुए बताया कि एक्टर के पालतू डॉग फज का निधन हो गया है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
sushant singh rajput pet dog fudge is no more Image Source : TWITTER

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर Sushant Sigh Rajput की मौत को भले ही 2 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है मगर अभी भी फैंस उन्हें याद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। आज सुशांत से जुड़ी एक और दुखभरी खबर सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत के फेवरेट डॉग फज का निधन हो गया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर सुशांत के फैंस का दिल टूट गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फज ने कई दिनों तक खाना भी नहीं खाया था।

यह भी पढ़ें: 'यारियां' फेम एवलिन शर्मा ने बेबी बंप के साथ शेयर की गुड न्यूज, दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने ट्विटर पर अपने ट्वीट में लिखा, 'एक लंबा समय फज। तुमने अपने दोस्त को स्वर्ग में ज्वाइन कर लिया है। हम भी जल्द ही आएंगे। तब तक के लिए.... ये बेहद ही दिल तोड़ने वाला है।' इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने 2 तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें से पहली तस्वीर में सुशांत अपने डॉगी को दुलारते दिख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में खुद प्रियंका फज के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। सुशांत के जन्मदिन से पहले फज के निधन की खबर से फैंस का दिल टूट गया है सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत और उनके डॉग को याद करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

'कसौटी जिंदगी की' कोमोलिका बन चुकी हैं सोशल मीडिया क्वीन, Photos देख नहीं होगा यकीन

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, इस मामले ही जांच सीबीआई कर रही है। सुशांत के निधन के बाद उनके डॉग फज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें वह उदास दिखता था। सुशांत और उनके डॉग के बीच बेहद खास कनेक्शन था। एक्टर के निधन के बाद उनके परिवार ने ही फज का ख्याल रखा। सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हुई थी। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था जहां इसने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। 

Salman Khan ने बचाई बहन की टूटती शादी, 'लव जिहाद' पर बोलीं राखी सावंत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन