1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि एक आज्ञाकारी बेटे भी थे, मां की इच्छा पूरी करने के लिए किया था यह काम

सुशांत सिंह राजपूत अच्छे एक्टर ही नहीं बल्कि एक आज्ञाकारी बेटे भी थे, मां की इच्छा पूरी करने के लिए किया था यह काम

 Published : Dec 12, 2022 07:14 am IST,  Updated : Dec 12, 2022 07:59 am IST

सुशांत की मौत उनके फैंस के लिए आज भी राज बनी हुई है। सुशांत सिंह ने फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लिए स्क्रीन अवार्ड्स बेस्ट एक्टर और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न बेस्ट एक्टर जीता था।

सुशांत सिंह राजपूत- India TV Hindi
sushant singh rajput Image Source : सुशांत सिंह राजपूत

लोगों को अपनी एक्टिंग के जरिए हंसाने और खुश करने वाले एक्टर आज हम सबके बीच नहीं हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें यादें कर दुखी होते हैं। 14 जुलाई 2020 को सुशांत की मौत का पता चता था। जब मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर एक्टर का मृत शरीर मिला था। एक्टर की मृत्यु की खबर ने सुशांत के फैंस को बहुत दुखी किया है। दो साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत के मौत के रहस्य की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। ऐसे में एक्टर के फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग अभी भी करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत कई अनसुनी के कहानी है जो किसी को नहीं पाता है। ऐसा ही एक किस्सा है, जब सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां के लिए नाव से ही अपने ननिहाल आ गए थे। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत की मौत उनके फैंस के लिए आज भी राज बनी हुई है। 

प्यार तो हर बच्चे को अपनी मां से होता है लेकिन बहुत कम लोगो है जो बिजी लाइफ में भी अपनी मां को समय देना नहीं भुलते। सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। इसीलिए मां की मन्नत पूरी करने के लिए सुशांत सिंह नाव से ही अपने ननिहाल आ गए थे। उनका नानी के घर बिहार के खगड़िया जिले तक चले जाते थे। बागमती नदी के किनारे स्थित बौरने गांव से उनका एक किस्सा जुड़ा हुआ है। 13 मई 2019 को जब एक्टर मुंडन करवाने के लिए अपने ननिहाल पहुंचे थे। तेगाछी घाट से नाव पकड़ने के बाद वह बौरने घाट पहुंचे थे। यहां पहुंचने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। उनकी मां उषा देवी ने यहां पर भगवती स्थान में मन्नत मांगी थी जिसे पूरा करने के लिए सुशांत यहां आए थे। एक्टर के साथ उनके पिता कृष्ण किशोर सिंह और चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार बबलू और तत्कालीन विधान पार्षद और उनकी भाभी नूतन सिंह भी मौजूद थीं।

सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई युवराज सिंह ने यह कहा था कि वह कभी भी उस दिन को भुला नहीं पाएंगे जब सुशांत बौरने पहुंचे थे। यहां उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। युवराज सिंह ने इसके बाद यह भी कहा था कि बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का हंसता हुआ चेहरा उन्हें आज भी याद है।

ये भी पढ़ें-

Pathaan: 'बेशर्म रंग' के नए पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का सेक्सी लुक, फैंस हुए एक्साइटेड - कहा, "किंग इज़ बैक…"

साउथ की फिल्मों का रहा इस साल दबदबा, जानें क्या रहा बाकी फिल्मों का हाल

Disha Patani संग रिलेशनशिप की खबरों पर Aleksandar ने किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन