1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sushmita Sen ने 47वें बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, बोलीं- 13 साल से ये नंबर पीछा कर रहा

Sushmita Sen ने 47वें बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट, बोलीं- 13 साल से ये नंबर पीछा कर रहा

 Published : Nov 19, 2022 01:23 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 01:23 pm IST

Sushmita Sen अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सुष्मिता को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

sushmita senbirthday- India TV Hindi
Sushmita Sen ने 47वें बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITASEN47

Sushmita Sen Birthday: दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं मशहूर एक्ट्रेस Sushmita Sen आज आपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी सुष्मिता सेन को विश कर रहे हैं। सुष्मिता ने अपने इस बर्थडे को बेहद खास बताया है। पूर्व मिस यूनिवर्स Sushmita Sen ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया है, पोस्ट में Sushmita Sen ने बताया कि 47वां बर्थडे उनके लिए स्पेशल है।

यह भी पढ़ें: ऐसे हुई थी Ira Khan और Nupur Shikhare की पहली मुलाकात, जानिए कौन हैं आमिर खान के होने वाले दामाद

सुष्मिता ने तस्वीर के साथ शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, 'फाइनली मैं 47 की हो गई। पिछले 13 सालों से ये नंबर मेरा पीछा कर रहा है। एक अद्भुत साल मेरा इंतजार कर रहा था जोकि अब आ गया है। मैं यह कई सालों से बात जानती थी कि 47 की उम्र मेरी काफी स्पेशल होने वाली है। मैं बेहद खुश हूं इस बात को बताते हुए कि ये साल आखिरकार आ ही गया। आप सभी से मैं बहुत प्यार करती हूं।' 

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू की 'दृश्यम 2' को मिली शानदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

सुष्मिता सेन के इस पोस्ट को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह जल्द ही शादी की खुशखबरी सुनाने वाली हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सुष्मिता सेन अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। अब सुष्मिता के लिए ये बर्थडे क्यों खास है ये तो कुछ समय में सुष्मिता खुद ही फैंस को बताएंगी। इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीर में सुष्मिता सेन ब्लू कलर के डीप नेक टॉप में पिंक लिपस्टिक और न्यूड मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्राउन शेड्स कैरी किए है। शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वालीं सुष्मिता आखिरी बार वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। वहीं आने वाले समय में सुष्मिता सेन 'ताली' वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग बीते दिनों ही पूरी हुई है। 'ताली' में Sushmita Sen ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की भूमिका निभा रही हैं।

Debina Bonnerjee के लिए मुश्किल रहा दूसरी बेटी का जन्म, एक्ट्रेस ने शेयर किया ऑपरेशन थिएटर का इनसाइड Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन