Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Swayamvar Mika Di Vohti: Mika Singh को आखिरकार मिल ही गई अपनी वोटी, सालों पुरानी दोस्त संग करेंगे शादी

Swayamvar Mika Di Vohti: Mika Singh को आखिरकार मिल ही गई अपनी वोटी, सालों पुरानी दोस्त संग करेंगे शादी

Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur Published : Jul 25, 2022 01:40 pm IST, Updated : Dec 14, 2022 11:16 pm IST

Swayamvar Mika Di Vohti: आकांशा ने नेशनल टीवी पर मीका के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। सरेआम अपनी दिल की बात रखकर आकांशा ने मीका का दिल जीत लिया।

Mika Di Voti- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - AKANKSHA8000 Mika Di Voti

Highlights

  • मीका सिंह ने आकांशा पुरी को चुना अपना हमसफर
  • शादी करने में अभी और वक्त लेंगे सिंगर मीका सिंह

Swayamvar Mika Di Vohti: टीवी रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' का मकसद पूरा होगया है। सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी वोटी चुन ली है। 2 महीने तक चले इस शो के जरिए वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली अकांशा पुरी (Akanksha Puri) को मीका ने अपना हमसफर चुना है। शो के फिनाले में तीन हसीनाएं पहुंची थी। जिसमें आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास (Prantika Das) और नीत महल (Neet Mahal) शामिल थी। लेकिन मीका का दिल उनकी 12 साल पुरानी दोस्त अकांशा चुरा ले गईं। 

आकांशा ने नेशनल टीवी पर मीका के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। सरेआम अपनी दिल की बात रखकर आकांशा ने मीका का दिल जीत लिया। खबरों की मानें तो मीका को फाइनल राउंड में ये एहसास हुआ कि उन्हें तीनों में से सबसे ज्यादा आकांशा समझती हैं। ऐसा होना भी लाज़मी था क्योंकि सालों पुरानी दोस्ती जो थी दोनों के बीच। 

Anupamaa Spoiler: पैसों की चमक-धमक ने पाखी का किया दिमाग खराब, अपनी ही मां को रास्ते से हटाने का बनाया प्लान

मिली जानकारी के मुताबिक - मीका ने आकांशा को भले ही वरमाला पहना दी हो। लेकिन वो उनसे अभी शादी नहीं कर रहे हैं। उनका मानना है कि वो अभी आकांशा के साथ ऑफ कैमरा वक्त गुज़ारना चाहते हैं और उन्हें अच्छे से समझना चाहते हैं। अगर सब सही रहा तो उसके बाद उनसे शादी करेंगे । 

Pathaan Poster: 'पठान' के पोस्टर में दीपिका पादुकोण ने तानी बंदूक, शाहरुख खान ने किया शेयर

बता दें - आकांशा पुरी ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री आई थीं। उनका कहना था कि जब उन्होंने मीका को बाकि लड़कियों के साथ देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वो उन्हें नहीं खो सकती हैं। जिसके चलते उन्होंने इस शो में हिस्सा लिया और सबसे सामने अपने दिल की बात रखी। इतना ही नहीं आकांशा का पहले भी कई लड़कों के साथ नाम जुड़ चुका है। बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा के साथ भी उनकी डेटिंग की खबरों ने काफी सुर्खियां बटौरी थीं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement