1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan Poster: 'पठान' के पोस्टर में दीपिका पादुकोण ने तानी बंदूक, शाहरुख खान ने किया शेयर

Pathaan Poster: 'पठान' के पोस्टर में दीपिका पादुकोण ने तानी बंदूक, शाहरुख खान ने किया शेयर

 Published : Jul 25, 2022 01:27 pm IST,  Updated : Jul 25, 2022 01:35 pm IST

Pathaan Poster: 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं, वहीं शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा।

Pathaan Poster- India TV Hindi
Pathaan Poster Image Source : TWITTER- @IAMSRK

Pathaan Motion Poster: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जबसे ऐलान हुआ है, फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। पिछले महीने शाहरुख खान का लुक और पोस्टर सामने आया था, अब फिल्म से दीपिका पादुकोण का मोशन पोस्टर और लुक पोस्टर सामने आया है। पठान के मेकर्स ने एक्ट्रेस के पोस्टर शेयर किए हैं और एक्ट्रेस दमदार लुक के साथ फैंस को हैरान कर रही हैं। पोस्टर में दीपिका कैमरे की तरफ बंदूक तानती नजर आ रही हैं। पोस्टर को साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा: "टाडा! पठान। 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ हो रही है।"

वहीं शाहरुख खान ने मोशन पोस्टर साझा किया और लिखा: "उसे तुम्हें मारने के लिए गोली की जरूरत नहीं है।" पठान में जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

Sunny Deol यूएस में इस चीज़ का करा रहे थे इलाज, राष्ट्रपति चुनाव में न शामिल होने की वजह आई सामने

'पठान' से दीपिका पादुकोण का मोशन पोस्टर

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को मिल रही जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस का पीछा कर रहे शख्स के खिलाफ केस दर्ज

'पठान' से दीपिका पादुकोण का लुक पोस्टर

इससे पहले शाहरुख खान का मोशन पोस्टर और लुक सामने आया था।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान 'पठान' के साथ लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। शाहरुख खान की बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'पठान' के अलावा शाहरुख खान एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में

दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की 'पठान' के अलावा प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'द इंटर्न' है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।

'Uunchai': अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म हुई अनाउंस, सूरज बड़जात्या की 60वीं फिल्म इस दिन होगी रिलीज़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन