1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan: बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का दमदार लुक, इस अंदाज में नजर आए किंग खान

Pathaan: बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने शेयर किया पठान का दमदार लुक, इस अंदाज में नजर आए किंग खान

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 25, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 03:39 pm IST

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा की है।

Pathaan first look poster- India TV Hindi
Pathaan first look poster Image Source : TWITTER/ @MEZACH_ALAN

Highlights

  • मोशन पोस्टर में शाहरुख खान डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं।
  • इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।
  • पठान' 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

 Pathaan First Look Poster: हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। किंग खान ने अपने अपने लुक का खुलासा करते हुए  सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। 

इस पोस्टर में शाहरुख डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा - '30 साल....आपका प्यार और मुस्कान अनंत है। चलिए अब 'पठान' की बात करते हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है।'

शाहरुख के इस खास दिन के खूबसूरत जश्न के बारे में बात करते हुए, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा - 'शाहरुख खान के 30 साल भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने आप में एक सिनेमैटिक मोमेंट  है और हम उनके लाखों फैंस के साथ इसे ग्लोबली सेलिब्रेट करना चाहते थे।'

उन्होंने आगे कहा - 'आज शाहरुख खान का दिन है और हमें इसके बारे में दुनिया को बताने की जरूरत है। यह टीम पठान का शाहरुख को अनगिनत यादों और मुस्कुराहट के लिए धन्यवाद कहने का तरीका है जो सिनेमा में अपनी अविश्वसनीय यात्रा के दौरान उन्होंने हम सभी को दिया है।' 'पठान से शाहरुख खान का लुक बहुत सहेज कर रखा गया। दनिया भर के फैंस लंबे समय से उनके लुक को जारी करने की मांग करते रहे हैं, लेकिन हमें लगा कि इसे रिलीज करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता। मुझे उम्मीद है कि लोगों को और शाहरुख के फैंस को पठान से उनका लुक पसंद आएगा।'

पठान के रूप में शाहरुख के लुक के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं, 'इस एक्शन थ्रिलर में वह 'अल्फा मैन ऑन द मिशन' हैं जो भारत में एक्शन जॉनर में नया बेंचमार्क स्थापित करेगा। जब आपकी फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार हों, तो आपको हर मामले में शानदार रहना होगा और मुझे नहीं लगता कि पठान के साथ हम दर्शकों को कहीं से भी निराश करेंगे।'

बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। 'पठान' 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें - 

'Hera pheri 3' को लेकर मेकर्स की ओर से आया बड़ा अपडेट, एक बार फिर दिखेंगे अक्षय, परेश और सुनील शेट्टी

Laal Singh Chaddha का नया गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' हुआ रिलीज, Aamir Khan जीत रहे हैं दिल 

कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली भारत की पहली McLaren GT, एक्टर ने कर दी एक और बड़ी डिमांड

Jug Jugg Jeeyo Movie review: Varun Dhawan की फिल्म को दर्शकों से मिल रहा है खूब सारा प्यार

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन