1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tamannaah Bhatia इस बिजनेसमैन के साथ करने जा रही हैं शादी! एक्ट्रेस ने Video में दिखाया 'बिजनेसमैन हसबैंड' का चेहरा

Tamannaah Bhatia इस बिजनेसमैन के साथ करने जा रही हैं शादी! एक्ट्रेस ने Video में दिखाया 'बिजनेसमैन हसबैंड' का चेहरा

 Published : Nov 17, 2022 12:04 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 12:04 pm IST

हिन्दी के साथ-साथ साउथ फिल्मों में सिक्का जमा चुकीं Tamannaah Bhatia ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए वीडियो शेयर किया है।

tamannaah - India TV Hindi
तमन्ना भाटिया ने वीडियो में दिखाया मंगेतर का चेहरा Image Source : INSTAGRAM/TAMANNAAHSPEAKS

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं फिल्म 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की शादी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हैं। इन खबरों पर अब खुद Tamannaah Bhatia ने रिएक्शन देते हुए फैंस को अपने बिजनेसमैन हसबैंड से मिलवाया है। Tamannaah Bhatia ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि मिलिए मेरे 'बिजनेसमैन हसबैंड' से। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी, क्योंकि वीडियो में कोई और नहीं बल्कि खुद तमन्ना ही मूंछ लगाए दिखाई दे रही हैं।

Tamannaah Bhatia वीडियो में लड़के के गेटअप में कार्गो स्टाइल पैंट्स, टी-शर्ट और जैकेट में दिख रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए तमन्ना ने मूंछ भी लगाई है और वीडियो में वो अपनी मूंछों को ताव देते हुए और बॉयकट बालों पर हाथ फेरते हुए स्टाइल में दिख रही हैं। वीडियो के साथ तमन्ना ने लिखा, 'मिलिए मेरे बिजनेसमैन हसबैंड से। शादी की खबरें अफवाह हैं। मेरी पर्सनल लाइफ को स्क्रिप्ट किया जा रहा है।'

यह भी पढ़ें: Anupamaa में पाखी की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, शो में 2 नए किरदारों की एंट्री से आने वाला है ट्विस्ट!

tamannaah
Image Source : INSTAGRAM/TAMANNAAHSPEAKSतमन्न भाटिया

तमन्ना भाटिया के इस पोस्ट के बाद ये तो साफ पता चल गया है कि फिलहाल वो शादी नहीं कर रही हैं और उनकी शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। Tamannaah Bhatia को लेकर बीते कई दिनों से खबरें छाई थीं जिनमें कहा जा रहा था कि तमन्ना ने फेमस बिजनेसमैन से शादी का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया है। Tamannaah Bhatia ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो मैरिज इंस्टीट्यूशन में यकीन रखती हैं लेकिन फिलहाल उनका शादी करने का कोई भी प्लान नहीं है। तमन्ना ने कहा कि वो अपने काम में बिजी है और उनके पास फिलहाल समय की कमी है। तमन्ना का कहना है कि वह अपने काम को इंजॉय कर रही हैं। तमन्ना ने बताया कि बिजी शेड्यूल की वजह से उनकी मां बहुत परेशान रहती हैं। तमन्ना ने कहा कि मेरे पेरेंट्स भी यही चाहते हैं कि मैं जल्दी शादी कर लूं। लेकिन मेरे पास पर्सनल लाइफ के लिए अभी समय ही नहीं है। Tamannaah Bhatia के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'भोला शंकर' में सुपरस्टार चिरंजीवी और कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगी। 'भोला शंकर' 14 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'विराट' का किरदार निभा रहे नील भट्ट ने झेली है पैसों की तंगी, बयां किया दर्द

Shilpa Shetty को बीच सड़क पर आया गुस्सा, Video देख यूजर्स बोले- 'जैसी करनी वैसी भरनी'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन