1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shehnaaz Gill इस वजह से अस्पताल में हुईं भर्ती, कहा- 'टाइम सबका आता...'

Shehnaaz Gill इस वजह से अस्पताल में हुईं भर्ती, कहा- 'टाइम सबका आता...'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 10, 2023 06:38 am IST,  Updated : Oct 10, 2023 10:01 am IST

शहनाज गिल की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को दी। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन भी अस्पताल में भर्ती हैं।

Shehnaaz Gill Hospitalized- India TV Hindi
Shehnaaz Gill Hospitalized Image Source : INSTAGRAM

शहनाज गिल को आपने फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का प्रमोशन करते हुए देखा होगा, जो 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं शहनाज गिल की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर फैंस को ये खबर दी है तभी से उनके फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। शहनाज गिल ने तबीयत खराब होने का कारण भी बताया है। 

शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती 

शहनाज गिल को हाल ही में फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगीकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया और करण कुंद्रा के साथ देखा गया था। एक्ट्रेस कई दिनों से फिल्म के प्रमोशन में बुजी थीं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहनाज गिल ने अस्पताल से लाइव आकर ये खबर फैसं को दी। 

शहनाज गिल इस वजह से अस्पताल में हुईं भर्ती
शहनाज गिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आते ही कहा- 'सबका टाइम आता है... आज मेरे साथ हुआ, मैं ठीक हूं अब, अभी तक ठीक नहीं थी। मुझे फूड इन्फेक्शन हो गया था मैंने बाहर का सैंडविच खा लिया था, जिसकी वजह से मुझे इन्फेक्शन हुआ, अब मैं ठीक हूं।' वहीं अनिल कपूर ने शहनाज का लाइव सेशन में कमेंट कर कहा-'तुम मुमताज की तरह हो।' वहीं दूसरी ओर रिया कपूर उनका हालचाल लेने के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल उनसे मिलने पहुंचीं। 

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट 
भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला और शिबानी बेदी सहित मल्टी स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला रहा है। वहीं एकता कपूर और रिया कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शहनाज गिल के साथ भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, प्रधुम्न सिंह मॉल, नताशा रस्तोगी, गौतमिक, सुशांत दिवगीकर, सलोनी दैनी, डॉली अहलूवालिया और करण कुंद्रा भी हैं। 

ये भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिमन्यु-अक्षरा की जिंदगी में मचेगी खलबली, मुस्कान को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Dhak Dhak Trailer में बाइकर नानी बन रत्ना पाठक शाह ने दिखाया जलवा, 4 बाइकर महिलाओं की एडवेंचर ट्रिप से होगा धमाका

'तेजस' के मेकर्स ने पीएम मोदी का ये डायलॉग किया कॉपी, कंगना रनौत ने कहा- 'क्रेडिट तो जरूर मिलेगा'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन