1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BIGG BOSS के घर हुई चोरी, इस पॉपुलर कंटेस्टेंट ने चुराया ये सामान

BIGG BOSS के घर हुई चोरी, इस पॉपुलर कंटेस्टेंट ने चुराया ये सामान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 06, 2022 11:43 am IST,  Updated : Oct 06, 2022 11:43 am IST

BIGG BOSS 16: पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’(Bigg Boss 16) में अब्दु रोजिक भी आए हैं। दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं।

BIGG BOSS- India TV Hindi
BIGG BOSS Image Source : BIGG BOSS

Highlights

  • इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक भी आए हैं।
  • अब्दु रोजिक एक ताजिक गायक, ब्लॉगर, संगीतकार और बॉक्सर हैं।

BIGG BOSS 16: पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) 1 अक्टूबर से ऑन एयर हुआ है। बता दें इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस सीजन में भी एक से एक कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक भी आए हैं। दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं। बता दें अब्दु रोजिक एक ताजिक गायक, ब्लॉगर, संगीतकार और बॉक्सर हैं। 

इस बार बिग बॉस के घर में हर चीज अलग है। सबको अलग तरीके से रखा गया है। नए नियम थोड़े अलग और मुश्किल हैं। घर के कुछ कंटेस्टेंट्स बीते दिनों अब्दु रोजिक का मजाक उड़ाते जरूर दिखे, लेकिन अब्दू भी मुस्कुराकर फैंस का दिल जीतने में कभी भी पीछे नहीं हटते। इसी कड़ी में अब्दू ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया कि फैंस भी हैरान रह गए हैं। अब्दू के इस कारनामे के बाद फैंस उन्हें और भी ज्यादा पसंद कर रहे है।

ShahRukh के शहज़ादे Aryan Khan ने दिखाया एटीट्यूड, हरकत देखकर फैंस के उड़े होश

राशन के लिए लड़ाई 

हाल ही में बिग-बॉस ने ये तय की हर घर वालों को अब अलग-अलग राशन मिलेगा। वहीं घर में राशन आते है, सभी उसपर टूट पड़ते हैं। हर कोई अपनी मनपसंद चीज के लिए बहसबाजी करना शुरू कर देता है। जहां हर कोई राशन के लिए लड़ाई कर रहा था, जैसे ही घर में राशन बंट जाता है, तो सभी लोग मजाक में अब्दू को चोरी करना सिखाते हैं और अब्दु बहुत ही प्यारे अंदाज से चोरी करते हैं जिस कारण उन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

सफाई के साथ चोरी 

कंटेस्टेंट्स अब्दू को सिखाते हैं कि कैसे वे दूसरे के कमरे से बड़ी ही सफाई के साथ चोरी कर सकते हैं। साथियों की ये बातें सुनकर अब्दू सीरियस हो जाते हैं और सच में दूसरे कंटेस्टेंट के घर से एक अंडा चुराकर ला देते हैं। 

Raju Srivastava के बाद इस कॉमेडियन का हुआ निधन, Sunil Pal ने शेयर किया ये दर्दभरा वीडियो

भगवान की दुर्भाग्यपूर्ण संतान

अब्दु को उनके भाविष्य को लेकर काफी चिंता थी क्योंकि उनके परिवार में सिर्फ वह ही एक कमाने वाले शख्स थे। वहीं अब्दु रोजिक का कहना है कि उन्हें जो बीमारी है, उसका कोई इलाज भी नहीं है। स्कूली शिक्षा ना मिलने के बाद पढ़ने या लिखने में असमर्थ अब्दु रोजिक ने घर में अपनी धुनों को गुनगुनाना शुरू कर दिया। निगेटिविटी रोकने के लिए उन्होंने गाना लिखना शुरू किया और घर में स्कूल की तरह पढ़ने लगे। उन्होंने बताया लोगों ने हमेशा उन्हें भगवान की दुर्भाग्यपूर्ण संतान के रूप में बुरा-भला कहा है। लोगों ने कहा कि भगवान ने उन्हें गलती से पैदा किया है। बचपन में उनका विकलांगता के लिए मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन अब देखो मैं आज कहां पहुंच गया हूं।"

KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर Amitabh Bachchan ने इस शख्स को गले लगाकर बहाए आंसू, जानिए क्या थी वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन