बॉलीवुड में जब भी सुपरहिट लिरिसिस्ट की बात की जाती है जो गुलजार, जावेद अख्तर, इरशाद कामिल और अमिताभ भट्टाचार्य जैसे कुछ नाम लोगों के जहन में तैर जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड में ही एक कलम का जादूगर ऐसा भी है जिसकी कलम से शब्दों का ऐसा जादू फूटा कि उसकी दीवानगी आज भी नहं उतरी। इतना ही नहीं इनके लिखे गानों ने इमरान हाशमी को भी रोमांस की दुनिया का किंग बना दिया। हम बात कर रहे हैं दिग्गज लिरिसिस्ट सईद कादरी की जिन्होंने अपने करियर में 37 से ज्यादा फिल्मों में अपने शब्दों का समां बांदा है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सईद कादरी कभी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) में नौकरी किया करते थे।
इमरान हाशमी को बनाया स्टार
सईद कादरी ने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने दिए जो हमेशा के लिए अमर हो गए। इतना ही नहीं कादरी ने जवां दिलों की भावनाओं को संगीत में ऐसे पिरोया कि उसकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोली। सईद ने 20003 में आई फिल्म 'साया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद मर्डर, जहर, फरेब, कलयुग, बस एक पल, अनवर, लाइफ इन अ मेट्रो और आवारापन जैसी फिल्मों के गाने लिखे। इन फिल्मों के गाने न केवल सुपरहिट रहे बल्कि सईद की कलम ने सनसनी मना दी। इसके बाद सईद ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपनी कलम से 'भूल भुलैया', जन्नत (2008), दिल तो बच्चा है जी, मर्डर 2, अक्सर 2, जन्नत 2 (2012), बर्फी (2012), मर्डर 3, बागी 3 और मलंग जैसी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। सईद की कलम से फूटा 'गैंगस्टर' मूवी का गाना 'तू ही मेरी शब है' आज भी लोगों के दिमाग पर चढ़ा रहता है।
कभी एलआईसी में करते थे नौकरी
सईद की कलम से जो गाने फूटे उनमें दर्द महसूस होता रहा है। यही वजह है कि उनके लिखे गानों ने समय के फेर को भी पलट दिया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सईद के लिए फिल्मी दुनिया में अपना मुकाम बनाना कोई आसान नहीं रहा है। सईद का जन्म राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था। यहीं उन्होंने पढ़ाई की और साहित्य की दुनिया में उनका खूब मन लगा। लेकिन जब बड़े हुए तो 90 के दशक के अंत में सईद मुंबई आ गए। यहां फिल्मों में गाने लिखने की ख्वाइश लिए घूमते रहे और करीब 3 साल खूब संघर्ष किया। हालांकि जब उन्हें काम नहीं मिला तो निराश होकर जोधपुर लौट गए। यहां एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। यहीं से उन्हें काम मिलना शुरू हुआ और आज उनके गाने लोगों के दिलों में रुंझुन बजा देते हैं।
ये भी पढ़ें- जब फैन ने रणबीर कपूर को कहा रणवीर सिंह, 'धुरंधर' की सफलता पर बधाई मिलते ही एक्टर का ऐसा था रिएक्शन
चार फिल्म फेस्टिवल्स में छाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म, अब भारत में होगी रिलीज, हो गई तैयारी