1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 3: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन मचाया धमाल

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 3: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन मचाया धमाल

 Published : Mar 11, 2023 10:49 am IST,  Updated : Mar 11, 2023 11:37 am IST

तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में पहली बार साथ नजर आए हैं। जानिए फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन।

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 3 shraddha kapoor ranbir kapoor- India TV Hindi
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 3 Image Source : TU JHOOTHI MAIN MAKKAAR

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में अपनी केमिस्ट्री से प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है। होली (8 मार्च) के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज की। इसने इस साल शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बाद बॉलीवुड फिल्म के लिए दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग दर्ज की। हालांकि, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। अब वीकेंड के साथ फिल्म रफ्तार बनाए रखने की कोशिश कर रही है। लव रंजन द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 

तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -

बॉक्स ऑफिस इंडिया का कहना है, "तू झूठा मैं मक्कार तीसरे दिन अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। फिल्म तीन दिनों में लगभग 31.50 करोड़ कलेक्शन कर पाई है। इसी बीच फिल्म के पहले शुक्रवार के कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है। वहीं फिल्म के आंकड़ो पर नजर डालें तो रणबीर कपूर स्टारर रॉमकॉम ने तीसरे दिन 10.50 करोड़ की कमाई कर ली है। 

तू झूठी मैं मक्कार की कहानी -
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा मूवी है। फिल्म मिकी और टिन्नी की प्रेम कहानी है जो अपने सबसे अच्छे दोस्त की बैचलर पार्टियों में मिलते हैं। मिकी अपने दोस्त मन्नू (अनुभव सिंह बस्सी) के साथ काम करता है जिसमें वे एक मोटी रकम के लिए के दूसरे की मदद करते हैं। कपल को खुशी-खुशी अलग करने के लिए वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। दूसरी ओर, टिन्नी के पास नौ से पांच की नौकरी है। दूसरी ओर, टिन्नी के पास नौ से पांच की नौकरी है। फिल्म की कहानी में बहुत कुछ है। जो आपको ठहाके लगाने पर मजबूर देगा है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी हैं। 

बाकी फिल्मों के हाल -
हालांकि इससे पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती हुई नहीं दिख रही है। 

ये भी पढ़ें-

VIDEO: 'जिंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है...' दोस्त सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट-सई के सीरियल को लगी बुरी नजर, सेट पर लगी आग पर आया मेकर्स का बयान

सई के प्यार के आगे विराट भूला अपनी पत्नी का नाम, पत्रलेखा को दिखाई उसकी औकात

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन