1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 साल इस हॉरर फिल्म पर हुआ काम, असली बारिश में हुई थी शूटिंग, अब दूसरे पार्ट का लोगों को इंतजार

6 साल इस हॉरर फिल्म पर हुआ काम, असली बारिश में हुई थी शूटिंग, अब दूसरे पार्ट का लोगों को इंतजार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 08, 2025 11:09 am IST,  Updated : Jun 08, 2025 11:10 am IST

2018 में रिलीज हुई सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' ने री-रिलीज होने पर 50 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की सबसे खास बात यह थी कि इसके ज्यादातर सीन्स असली बारिश में शूट किए गए थे।

Tumbbad- India TV Hindi
तुम्बाड Image Source : INSTAGRAM

बीते साल कई पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज किया गया जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी हैं। ऐसे में इन दिनों नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी फिल्में भी सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही हैं। आज हम एक ऐसी ही धांसू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो री-रिलीज के बाद काफी चर्चा में थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली और इसने फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता। लेकिन, इसे बनाने में मेकर्स को 6 साल लग गए। हम बात कर रहे हैं एक्टर, प्रोड्यूसर सोहम शाह की 'तुम्बाड' की, जिसके दूसरे भाग का भी ऐलान हो चुका है।

बारिश में क्यों शूट हुई तुम्बाड

सोहम शाह ने 'गुलाब गैंग', 'तलवार' और 'सिमरन' जैसी फिल्मों में अलग-अलग रोल में नजर आए हैं। 'तुम्बाड' में उनका बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला जो महाराष्ट्र के 'तुम्बाड' नाम के गांव की काल्पनिक कहानी है। 'तुम्बाड' फिल्म को शूट करने के दौरान कास्ट से लेकर क्रू मेंबर तक को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था इसीलिए यह फिल्म पूरे छह साल में फिल्माई गई। फिल्म में जो गांव है तुम्बाड वह काल्पनिक है पर यह हमेशा बारिश होते हुए दिखाई देती है, इसलिए इस फिल्म के ज्यादातर सीन बारिश में फिल्माए गए है। हालांकि, उनके पास नकली बारिश का ऑप्शन था, लेकिन एक्टर सोहम असली बारिश में पूरी शूटिंग करते हैं क्योंकि वह चाहते थे कि दर्शक भी सिनेमाघरों में रियल एक्सपीरियंस का अनुभव करें। फिल्माने के लिए पूरे 4 मानसून लगे।

तुम्बाड की धांसू कहानी

फिल्म की कहानी 1918 में शुरू होती है जहां महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड में विनायक राव (सोहम शाह) अपनी मां और भाई के साथ रहता है। वह अपने परिवार के साथ बाद में पुणे शिफ्ट हो जाता है। 15 साल के बाद विनायक फिर से तुम्बाड जाता है और खजाने की तलाश करने लगता है। बाद में वह अपने बेटे को भी वहां का रास्ता और खजाना दिखाता है। बता दें कि 'तुम्बाड़' एक हस्तर नाम के देवता की कहानी है, जो समृद्धि की देवी के बेटे हैं। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका बजट 5 करोड़ था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन