1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tunisha Sharma Funeral: मौत के 3 दिन बाद हुआ तुनिषा का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये टीवी स्टार

Tunisha Sharma Funeral: मौत के 3 दिन बाद हुआ तुनिषा का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये टीवी स्टार

 Published : Dec 27, 2022 05:28 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 05:37 pm IST

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर इस वक्त पूरे देश में जबरदस्त हलचल है। एक्ट्रेस ने खुदकुशी क्योंकि इसके बारे में जांज-पड़ताल जारी है।

Tunisha Sharma Funeral- India TV Hindi
Tunisha Sharma Funeral Image Source : TUNISHA SHARMA FUNERAL

टीवी सीरियल 'अलीबाबा' की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने उनके को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर पूछताछ रहे हैं। तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को मेकअप रूम में सुसाइड किया था। तुनिषा को आखिरी विदाई देने पहुंचीं उनकी मां का बुरा हाल दिखा। बेटी के अंतिम संस्कार के वक्त वो बेहोश भी हो गई थीं। तब परिवार ने एक्ट्रेस की मां को संभाला। तुनिषा शर्मा के मामा उनके अंतिम संस्कार करेंगे। 

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड के शमशान भूमि में हुआ है, जो उनकी बिल्डिंग से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर है। उनके मामा पवन ने  मुखाग्नि दी है। तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिषा तो अलविदा कहकर चली गईं पर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एक्ट्रेस के दोस्त, परिवारवालों और सेलेब्स ने नम आंखों से तुनिषा को आखिरी विदाई हुई।

  • टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को अंतिम विदाई देने कई टीवी स्टार्स पहुंचे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

टीवी एक्टर दीपिका सिंह अपनी दोस्त तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचीं है।

Tunisha Sharma Funeral
Image Source : FILEIMAGEdeepika singh

अशनूर कौर अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं। अशनूर कौर टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुचीं है।

Tunisha Sharma Funeral
Image Source : FILEIMAGEashnoor kaur

जानी-मानी एक्ट्रेस अवनीत कौर नजर आ रही है। इस तस्वीर में अवनीत कौर बेहद भावुक नजर आ रही हैं।

Tunisha Sharma Funeral
Image Source : FILEIMAGEavneet kaur

सिद्धार्थ निगम भी टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Tunisha Sharma Funeral
Image Source : FILEIMAGESiddharth Nigam

ये भी पढ़ें-

फिल्म 'पठान' में जिम देगा किंग खान को टक्कर, जॉन अब्राहम के किरदार का हुआ खुलासा

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री 'द वैक्सीन वॉर' के शूट में हुए व्यस्त, देखिए सेट से BTS वीडियो

तुनिषा शर्मा का शव देख बेसुध हुईं मां, इमोशनल वीडियो देख रो पड़ेगा हर शख्स

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन