1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी चेन्नई के नाइटक्लब में गाती थी ये सिंगर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम, दे चुकी हैं दर्जनभर सुपरहिट गाने

कभी चेन्नई के नाइटक्लब में गाती थी ये सिंगर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम, दे चुकी हैं दर्जनभर सुपरहिट गाने

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 08, 2025 06:00 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 06:00 am IST

बॉलीवुड सिंगर उषा उथुप आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में 90 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी उषा ने नाइट क्लब से अपनी गायकी के करियर की शुरुआत की थी।

Usha Uthup- India TV Hindi
ऊषा उथुप Image Source : INSTAGRAM@NEHABHASIN4U

बॉलीवुड की सुपरहिट सिंगर ऊषा उथुप आज 78वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी नाइट क्लब में गाने गाकर गुजारा करने वाली सिंगर की फिल्मी जर्नी काफी इंस्पिरेशनल रही है। अपने करियर में 92 से ज्यादा फिल्मों के गानों में अपनी आवाज का जादू फूंकने वाली सिंगर ऊषा उथुप के जन्मदिन पर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। इस खास मौके पर हम जानते हैं ऊषा की करियर जर्नी। कैसे नाइट क्लब्स में गाने वाली ऊषा को बॉलीवुड में ब्रेक मिला और स्टार सिंगर बन गईं। 

खुद बताया था नाइट क्लब का किस्सा

उषा उथुप ने कई फिल्मों जैसे हरे रामा हरे कृष्णा (1971), चटक्करी (1974), ऊरुक्कु उझाइपवन (1976), प्यारा दुश्मन और शान (1980), अरमान (1981), और डिस्को डांसर (1982) के लिए गाया है। गायिका ने दुश्मन देवता (1991), कभी खुशी कभी गम (2001), डॉन 2 और 7 खून माफ (2011), और कहानी (2012) में कई गानों में अपनी आवाज दी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उषा ने बताया था, 'यह संयोग से हुआ। मेरी चाची ने मुझे कुछ गिग्स दिलाने में मदद की और मुझे हमेशा सबके लिए गाना पसंद था। इसलिए मैंने एक होटल के साथ अपना प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। और यह वाकई कमाल की बात थी क्योंकि इसके अंत में मुझे 750 रुपये मिले। एक शो के लिए नहीं, बल्कि मुझे यह रकम एक महीने के लिए मिली। मैं क्लब में खड़े होकर गाती थी और यह शानदार था और मैं उन दिनों सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली गायिका थी, मेरा मतलब एक नाइट क्लब सिंगर के तौर पर। इसलिए उस पैसे को कमाने का रोमांच ही कुछ और था।'

देव आनंद ने दिलाई बॉलीवुड में एंट्री

बॉलीवुड में गाने के बारे में बात करते हुए, उषा ने  बताया था कि कैसे देव आनंद ने उन्हें फिल्मी दुनिया में एंट्री दिलाई थी। उषा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'बॉलीवुड में गायन की शुरुआत तब हुई जब देव आनंद एक बार दिल्ली के एक नाइट क्लब में मेरे गाने सुनने आए। उनके साथ यह एक बहुत ही खास जुड़ाव था और मैं उनसे मिलने के बाद बहुत उत्साहित थी क्योंकि शो खत्म होने के बाद, उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके प्रोजेक्ट हरे रामा हरे कृष्णा में काम करूंगी। यह मुलाकात बहुत ही खास थी क्योंकि उन्हें मेरी आवाज बहुत पसंद थी। और उन्हें मेरा गाना भी बहुत पसंद आया। इसके बाद मैंने आरडी बर्मन, बप्पी लाहिड़ी जैसे कुछ बेहद शानदार संगीतकारों के साथ काम किया।' उषा ने 'बॉम्बे टू गोवा' (1973), '7 खून माफ' (2011) और 'रॉक ऑन 2' (2016) सहित कई फिल्मों में काम किया। आज जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके गाने भी लोग शेयर कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन