1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर डेट का मजा होगा डबल, आप भी हो जाएंगे प्यार की राहों में गुम, देखें ये रोमांटिक मूवीज

Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर डेट का मजा होगा डबल, आप भी हो जाएंगे प्यार की राहों में गुम, देखें ये रोमांटिक मूवीज

 Published : Feb 06, 2023 12:18 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 12:18 pm IST

इस वैलेंटाइन अगर आप भी घर पर मूवी डेट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक बॉलीवुड-हॉलीवुड मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे देख बनेगा आपका रोमांटिक मूड।

Valentine’s Day 2023 movies quotes message for bf gf - India TV Hindi
Valentine’s Day 2023 Image Source : VALENTINE’S DAY 2023

Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे का दिन एक दूसरे से प्यार का इजहार करने का होता है, साथी को खास फील कराने का होता है। यह दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है। अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए कपल्स बहुत मशक्कत करते हैं कोई गुलाब के फूल, तो कोई खास तोहफें, ड्रेस जैसी चीजें एक दूसरे को देते हैं। तो वहीं, कुछ लोग वैलेंटाइन पर लॉन्ग ड्राइविंग और मूवीज की प्लानिंग करते हैं।

इस वैलेंटाइन अगर आप भी घर पर मूवी डेट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी रोमांटिक बॉलीवुड-हॉलीवुड मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद और भी रोमांटिक माहौल बन जाएगा। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। 

वीर जाराः 
अब जब बात हो रही है लव, रोमांस और इश्क की तो शाहरूख खान को कैसे भूला जा सकता है। वैसे तो शाहरूख खान की हर फिल्म रोमांस से भरी हुई होती है, लेकिन प्रीति जिंटा के साथ उनकी फिल्म 'वीर जारा' काफी खास है। इस फिल्म की कहानी दिल को छू जाती है। 

ये जवानी है दीवानी: 
फिल्म की शुरुआत तो दोस्ती से होती है, लेकिन अंत प्यार पर होता है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। जिन्हें आपस में प्यार हो जाता है। हालांकि, रणबीर उस प्यार को समझ नहीं पाता और दीपिका उसे पाता नहीं पाती। 

जब वी मेट:
फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई गई है। जिसमें बीच में एक तीसरा शख्स उनके बीच में जरूर आ जाता है, लेकिन उनका प्यार उन्हें एक-दूसरे के पास ले ही आता है। 

दिल बेचारा:
यह फिल्म जॉन ग्रीन के 2012 के उपन्यास "द फॉल्ट इन आवर स्टार्स" पर आधारित है। यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने मैनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी (किजी) मुख्य भूमिका में थीं। यह कहानी दो कैंसर पेशेंट्स की हैं, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। 

शिद्दत:
साल 2021 में आई फिल्म 'शिद्दत' में विक्की कौशल के भाई सन्नी कौशल और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आईं। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। 

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की एक गलती से टूटे रिश्ते-नाते, पाखी ने मौके पर लगाया चौका

Bigg Boss 16: फिनाले पहले हुआ शॉकिंग एविक्शन, बेघर हुआ बिग बॉस का पॉपुलर कंटेस्टेंट

Pathaan Box Office Collection Day 12: 'केजीएफ 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, 12वें दिन की बेशुमार कमाई

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन