1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी सानिया मिर्जा के लिए धड़कता था वरुण धवन का दिल, एक्टर ने बताया पहली मुलाकात का किस्सा

कभी सानिया मिर्जा के लिए धड़कता था वरुण धवन का दिल, एक्टर ने बताया पहली मुलाकात का किस्सा

 Published : Nov 29, 2022 02:55 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 10:00 pm IST

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर ने बताया था कि कभी टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा पर उन्हें काफी तगड़ा वाला क्रश था। लेकिन जब सानिया ने उनकी पहली मुलाकात हुई तो काफी अजीब थी। आइए जानते हैं क्या कुछ कहा वरुण धवन ने।

varun dhawan- India TV Hindi
कभी सानिया मिर्जा के लिए धड़कता था वरुण धवन का दिल Image Source : INSTAGRAM/VARUNDVN

यंग जेनरेशन के सबसे बेहतरीन और सक्सेसफुल एक्टरों की लिस्ट में शुमार वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ वो फिल्म के प्रमोशन में पूरी तरह से व्यस्त हैं। इसी बीच एक इवेंट के दौरान वरुण धवन ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए खुलासा किया कि किसी समय में सानिया पर उनको काफी तगड़ा वाला क्रश था। आइए जानते हैं क्या कुछ बताया वरुण धवन ने।

पहली मुलाकात में बहुत नर्वस थे वरुण धवन

कुछ दिनों पहले की बात है जब फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन के सिलसिले में वरुण धवन यूएई गए हुए थे। इसी ट्रिप के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पहले क्रश का खुलासा किया था। वरुण ने बताया कि सानिया मिर्जा को वो बहुत ज्यादा पसंद करते थे। लेकिन जब वो सानिया से पहली बार मिले थे तो वो मुलाकात काफी अजीब रही थी। दरअसल सानिया से उनकी पहली मुलाकात किसी एड शूट के दौरान हुई थी। उस समय वो काफी ज्यादा नर्वस थे।

यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद पहली बार दिखीं Alia Bhatt, वायरल Video देख फैंस हुए हैरान

सानिया की मां ने वरुण को लगाई थी डांट

इंटरव्यू में बात करते हुए वरुण ने बताया कि एड शूट से पहले सानिया ने उन्हें सेब लाने के लिए कहा था। लेकिन जब वो सेब लेकर आए तो उनके हाथ काफी ज्यादा कांप रहे थे। वरुण ने जैसे तैसे हिम्मत करके कांपते हाथों से सानिया की मां को वो सेब दिया। लेकिन सानिया की मां ने उन्हें डांटते हुए पूछा कि, ये सेब तुम्हें किसने लाने के लिए कहा। सानिया तो सेब नहीं खाती है। लेकिन किस्मत से तभी सानिया वहां आ गईं और बात को संभाल लिया।

राजश्री प्रोडक्शन के 75 साल हो चुके हैं पूरे, क्या आपने देखी हैं इस प्रोडक्शन की बेहतरीन फिल्में

इन फिल्मों में आए नजर वरुण धवन

बता दें कि वरुण धवन को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वरुण 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'दिलवाले', 'कुली नंबर 1' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का छाप छोड़ चुके हैं। फिल्म 'भेड़िया' से पहले उनकी फिल्म 'जुग जुग जियो' आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब वो अपनी फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा वो फिल्म 'बवाल' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर होंगी।

FIFA World Cup 2022: कतर के फुटबॉल स्टेडियम में नोरा फतेही ने लगाए ठुमके, खूब वायरल हो रहा मजेदार VIDEO

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन