Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वोटिंग की पॉजिटिव खबर: व्हीलचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला के फैन हुए विजय सेतुपति, पहले छुए पैर, फिर घुटनों पर बैठकर ली सेल्फी

वोटिंग की पॉजिटिव खबर: व्हीलचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग महिला के फैन हुए विजय सेतुपति, पहले छुए पैर, फिर घुटनों पर बैठकर ली सेल्फी

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Apr 19, 2024 05:15 pm IST, Updated : Apr 19, 2024 06:59 pm IST

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने भी अपने मताअधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान विजय सेतुपति की मुलाकात एक बुजुर्ग महिला से हुई। ये मुलाकात लोगों का दिल जीत रही है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Vijay Sethupathi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बुजुर्ग महिला के साथ दिखे विजय सेतुपति।

तमिल सिनेमा के मशहूर एक्‍टर विजय सेतुपति जिन्हें आप 'मक्कल सेलवन' के नाम से भी जानते हैं, आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई फैंस से हुई, लेकिन इस बीच उनकी नजर व्हीलचेयर पर बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। ये महिला भी अपना वोट डालने आई थीं। एक्टर ने इनके फैन हो गए और खुद आगे बढ़कर उनसे मिलने गए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने वाले सभी लोग एक्टर की खूब तारीफें कर रहे हैं। लोगों को उनका अंदाज भा गया है। इस वीडियो में उन्होंने बुजर्ग महिला के साथ सेल्फी खींचकर लोगों का दिल जीत लिया है। 

विजय सेतुपति ने अपने अंदाज से जीता दिल

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में चश्मा पहने स्‍टार को व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला से हाथ मिलाते, उनके पैर छूते, आशीर्वाद मांगते और फिर उनके साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। विजय के स्नेहपूर्ण भाव ने वृद्धा महिला को हैरान कर दिया। महिला उन्हें ऐसा करता देखकर खुश हो गईं और मुस्कुरा उठीं। उन्होंने एक्टर की आशीर्वाद भी दिया है। इस दौरान 'तुगलक दरबार' के एक्‍टर विजय सेतुपति ने गहरे नीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही ब्राउन कलर की ट्राउजर कैरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी। साधारण से लुक में एक्टर बेहद सरल लग रहे थे। उन्हें इस रूप में देखते ही फैंस इंप्रेस हो गए हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यही कारण है कि वह मक्कल सेलवन हैं।'

यहां देखें वीडियो

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

हाल ही में वेब सीरीज 'फर्जी' और शाहरुख खान-स्टारर 'जवान' में नजर आने वाले स्‍टार अपनी पत्‍नी के साथ वोट देने आए थे। मतदान करने के बाद विजय ने बाहर एकत्र लोगों के सामने पोज दिया और गर्व से अपनी स्याही लगी तर्जनी उंगली दिखाते हुए संदेश दिया कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है। ये उनकी ओर से लोगों को जागरूक करने का एक प्रयास था। विजय को आखिरी बार 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था। इस फिल्म में वो कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। आगे के लिए एक्टर के पास पाइपलाइन में 'विदुथलाई पार्ट 2' है

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement