1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटे थे विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया, पैपराजी के इस सवाल पर फट पड़े एक्टर

मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटे थे विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया, पैपराजी के इस सवाल पर फट पड़े एक्टर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 01, 2023 08:35 am IST,  Updated : Sep 01, 2023 08:36 am IST

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हाल में ही मालदीव में छुट्टियां बिताकर भारत लौटे हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर अलग-अलग स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने विजय से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनते ही उन्हें गुस्सा आ गया।

Vijay Varma, Tamannaah Bhatia- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में एक्टर्स को झट से प्यार होता है और फिर जल्द ब्रेकअप भी हो जाता है। कुछ रिश्ते लंबा चलते हैं और किसी मंजिल तक पहुंचते हैं। वैसे बॉलीवुड में प्यार भरे रिश्ते छिपाए नहीं छिपते। ऐसा ही एक रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में है। कई मौकों पर इन दोनों एक्टर्स का जिक्र आता है। ये एक्टर्स कोई और नहीं, बल्कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हैं। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया जाता है। हाल में ही अपना प्यार पब्लिकली कबूल करने के बाद दोनों छुट्टियां बिताने मालदीव गए थे। बीते दिन दोनों की वहां से वापसी हुई है, एयरपोर्ट से जिसका वीडियो सामने आया है। 

पैपराजी ने किया ऐसा सवाल

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट हुए। वो अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटे थे। उनसे थोड़ा पहले ही तमन्ना को भी हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया था। दोनों साथ छुट्टियां मनाने जरूर गए थे, लेकिन वापस अलग-अलग ही लौटे। दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे थे और चहरे पर बड़ी वाली स्माइल थी। विजय वर्मा ने एयरपोर्ट से बाहर आते हुए पैपराजी से बातचीत की और पोज भी दिया। सब कुछ ठीक ही जा रहा था कि एक पैपराजी ने ऐसा सवाल पूछ लिया कि विजय वर्मा को गुस्सा आ गया। पैपराजी ने विजय से कहा, 'मालदीव में समंदर के मजे लेकर आए हो।'

विजय को आया गुस्सा
पैपाराजी का सवाल सुनते ही विजय वर्मा को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात आप नहीं कर सकते।  इतना कहते ही विजय वर्मा अपनी गाड़ी की ओर बढ़े और वहां से निकल गए। इससे ठीक पहले तमन्ना भाटिया को स्पॉट किया गया था। वो काफी कूल आउटफिट में नजर आई थीं। तमन्ना भाटिया ने भी मीडिया से बात की थी। उनसे भी पैपरीज ने कुछ ऐसे सवाल पूछे कि उन्होंने उस पर चुप रहना ही सही समझा। पैप ने तमन्ना से कहा कि क्या विजय वर्मा उनके साथ नहीं लौटे। इस सवाल पर एक्ट्रेस मुस्कुरा के आगे बढ़ गईं। 

इस सीरीज में दिखे थे साथ
बता दें, तमन्ना भाटिया ने अपनी मालदीव वेकेशन से शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही थी। बात करें, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की दोनों हाल में ही 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ नजर आए थे। लोगों को दोनों की जोड़ी साथ में कमाल की लगी थी। दोनों के वर्क शैड्यूल की बात करें तो दोनों के पास ही कई प्रोजेक्ट्स हैं। 

ये भी पढ़ें: KBC 15 को मिला सीजन का पहला करोड़पति, सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

KBC 16: मतस्य विकास बोर्ड से जुड़ा था 6 लाख 40 हजार का सवाल, सुनते ही चकरा गया कंटेस्टेंट का सिर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन