1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली की लाडली वामिका को मैच जीतने के बाद हुई इस बात की टेंशन, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में किया खुलासा

विराट कोहली की लाडली वामिका को मैच जीतने के बाद हुई इस बात की टेंशन, अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में किया खुलासा

 Published : Jun 30, 2024 07:45 am IST,  Updated : Jun 30, 2024 07:45 am IST

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद ग्राउंड में मौजूद तमाम खिलाड़ी इमोशनल नजर आए, जिन्हें देख विराट की लाडली वामिका काफी चितिंत दिखीं। इस बात का खुलासा हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पोस्ट में किया है, और वामिका के परेशान होने की वजह भी बताई है।

Vamika, Virat Kohli, Anushka Sharma- India TV Hindi
वामिका को मैच जीतने के बाद हुई इस बात की टेंशन Image Source : DESIGN

29 जून 2024 का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जा चुका है। ये वो दिन है जब भारतीय टीम ने 17 साल के बाद t20 वर्ल्ड कप 2024 की शानदार ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। भारतीय क्रिकेट टीम ने डेढ़ सौ करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से चौड़ा कर दिया। हर कोई इस मौके को सेलिब्रेट कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों के जश्न मनाते हुए तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने बताया है कि भारत के इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनकी लाडली बेटी वामिका किस बात को लेकर परेशान नजर आईं। जानिए वजह...

वामिका को हुई किस बात की टेंशन?

दरअसल, जब इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता तो उस दौरान खुशी से पूरी टीम इमोशनल नजर आई। हर कोई इस दौरान भावुक दिखा, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं इस सभी खिलाड़ियों को टीवी पर इमोशनल होता देख अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका थोड़ा सा कंसर्न हुई। इस बात का खुलासा अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने एक पोस्ट में किया है। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह जीत सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, कुछ खिलाड़ी इमोशनल भी दिख रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने बताया है कि आखिर वामिका को मैच जीतने के बाद किस बात की चिंता थी। अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि यह सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद उन्हें गले लगाने के लिए कोई नहीं था। हां मेरी प्यारी बेटी, उन्हें 1.5 अरब लोगों ने गले लगाया था। क्या विश्वसनीय जीत, क्या महान उपलब्धि चैंपियंस बधाई।' अब अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हे रहा है। लोग कमेंट कर इसपर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा ने यूं लुटाया विराट कोहली पर प्यार

वहीं इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली पर प्यार लुटाया है।  एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कंधे पर भारत का झंडा और हाथ में t20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'और, मुझे इस आदमी से प्यार है। विराट कोहली आपको अपना घर बुलाने के लिए बहुत आभारी हूं। अब इसे मनाने के लिए मेरे लिए एक गिलास चमचमाता पानी लेकर आएं।' बता दें कि यह पहली बार है जब अनुष्का शर्मा विराट कोहली को चीयर करने स्टेडियम में नहीं पहुंची हैं, हालांकि बावजूद इसके वो हर-पल मैच पर अपनी नजरें बनाई हुई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन