1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीली आंखें… ऋषि कपूर जैसा चेहरा, राहा की ये लेटेस्ट वीडियो देख एक बार फिर उनकी क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

नीली आंखें… ऋषि कपूर जैसा चेहरा, राहा की ये लेटेस्ट वीडियो देख एक बार फिर उनकी क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jun 25, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 12:23 pm IST

राहा कपूर के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी मम्मा की गोद में क्यूट एक्सप्रेशन देती हुई लोगों का दिल चुराती नजर आ रही हैं।

Raha Kapoor, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
राहा के क्यूट एक्सप्रेशंस की हो रही चर्चा Image Source : VIRAL BHAYANI

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर आए दिन अपनी क्यूटेनस की वजह से लाइमलाइट लूटती रहती है। वो अक्सर मम्मी आलिया और पापा रणबीर कपूर के साथ स्पॉट की जाती हैं। इस दौरान लोग राहा के एक्सप्रेशन देखते ही रह जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब हाल ही में राहा मम्मी और पापा से साथ नजर आई तो इस दौरान भी उन्होंने अपनी क्यूटनेस से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। इस दौरान राहा के एक्सप्रेशन देख उससे नजरें हटाना मुश्किल है। 

राहा के क्यूट एक्सप्रेशंस की हो रही चर्चा

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के बांद्रा में अपना नया घर बनवा रहे हैं। इस नए घर में अभी काम चल रहा है। जहां आलिया और रणबीर अक्सर काम का जायजा लेने के लिए इसका दौरा करते हुए नजर आते हैं। हालांकि इस बार कपल राहा को गोद में लेकर अपने नए घर का दौरा करने पहुंचे, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस दौरान राहा ने अपने क्यूट एक्सप्रेशंस से एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींच लिया है। कोई उनके हाव-भाव की तुलना ऋषि कपूर से कर रहा है तो कोई बोल रहा है कि बच्ची ने घर देखकर मस्त रिएक्शन दिया है। राहा की ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग राहा की इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी राहा एक बार कंस्ट्रक्शन साइट पर स्पाॅट हो चुकी हैं। इस दौरान भी राहा ने अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल चुरा लिया था। 

रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट

रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करे तो एक्टर 'एनिमल' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किरदार काफी धमाकेदार है। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। वहीं अब एक्टर 'रामायण' में राम का किरदार निभाएंगे और वो इसी की तैयारी में लगे हुए हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में डबल रोल में दिखाई देंगे। वह अबरार के छोटे भाई अजीज और रणविजय की भूमिका में नजर आएंगे।वहीं आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'जिगरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना ली रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को एक्ट्रेस करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा भी आलिया की पाइपलाइन में कई और बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन