अंबानी परिवार के भव्य जश्न में हर पल शान, परंपरा और भावनाओं से भरा हुआ था, लेकिन उस शाम का सबसे खास दृश्य तब सामने आया जब परिवार की मुखिया कोकिलाबेन अंबानी मंच पर आईं। अपने पोते के लिए पारंपरिक आशीर्वाद गीत गाने के लिए जैसे ही उन्होंने माइक संभाला, पूरा माहौल भावुक हो उठा। उनकी आवाज में स्नेह, गर्व और आशीष की गूंज थीऔर महफिल में मौजूद हर शख्स उस पल का हिस्सा बन गया। वीडियो में कोकिलाबेन को अपने पोते के लिए दिल से आशीर्वाद गाते देखा जा सकता है। उनके चारों ओर परिवार और मेहमानों की भीड़ थी, लेकिन सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी थीं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने पोते-पोतियों को गोद में लिए खड़े थे, चेहरे पर मुस्कान और आंखों में अपनापन साफ झलक रहा था। यह पल सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच प्यार और संस्कार का जीवंत प्रतीक बन गया। नीता अंबानी इस मौके पर गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने सिग्नेचर डायमंड ज्वेलरी से लुक को और निखारा, जो उनकी शान और गरिमा के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी, खासकर जब कोकिलाबेन का गीत गूंज रहा था। वहीं राधिका मर्चेंट सफेद पारंपरिक परिधान में बेहद सौम्य और सजीली दिखीं। वह पूरे उत्साह के साथ कोकिलाबेन के लिए चीयर करती नजर आईं, जैसे इस पारिवारिक पल को दिल से संजो रही हों।
मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सलगांवकर के बेटे विक्रम सलगांवकर की शादी के लिए अंबानी परिवार इकट्ठा हुआ। विक्रम, ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के सबसे बड़े कजिन हैं। विक्रम उनका परिवार हमेशा लो प्रोफाइल रहे हैं। विक्रम सालगांवकर के पिता दत्ताराज सालगांवकर, वीएम सालगांवकर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं, जो आयरन ओर, कोयला और विंड एनर्जी जैसे क्षेत्रों में काम करती है। विक्रम ने 2007 में मैकिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ भी काम किया। वर्तमान में वह वीएम सालगांवकर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इस बीच अंबानी परिवार हाल ही में एक और वजह से सुर्खियों में रहा। मुकेश और नीता अंबानी टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए, जब टीम ने USA के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के टाइटल डिफेंस अभियान की शुरुआत की। स्टेडियम में मौजूद नीता अंबानी क्लासिक लाइट ब्लू डेनिम और क्रिस्प व्हाइट शर्ट में बेहद स्टाइलिश दिखीं, उनका यह कैजुअल लुक भी उतना ही आकर्षक था जितना उनके ट्रेडिशनल अवतार। उनके साथ बेटे आकाश अंबानी भी स्टैंड से टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए। दूसरी ओर राधिका मर्चेंट ने भी हाल ही में अपने सादगीभरे अंदाज से ध्यान खींचा। जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में ली गई एक तस्वीर में वह अनंत और मुकेश अंबानी के साथ कैजुअल आउटफिट में दिखाई दीं। पारिवारिक गर्मजोशी और सहजता से भरी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।
ये भी पढ़ें: 36 की उम्र में डिप्रेशन से जूझ रहे थे कपिल शर्मा, पापा की सताती थी याद, बोले- लोगों को लगा मैं बर्बाद हो गया
The Diary of Manipur Teaser: मोनालिसा ने दिखाया बंजारन लुक, मशाल लेकर किया एक्शन
संपादक की पसंद