1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वेलकम टू द जंगल' पर चली सेंसर की कैंची, अक्षय की फिल्म में 18 बदलाव, कटे दिशा-जैकलीन के सीन

'वेलकम टू द जंगल' पर चली सेंसर की कैंची, अक्षय की फिल्म में 18 बदलाव, कटे दिशा-जैकलीन के सीन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 23, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 02:11 pm IST

अक्षय कुमार अब अपनी नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। इसे UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ सीबीएफसी ने पास कर दिया है।

akshay kumar- India TV Hindi
वेलकम टू द जंगल। Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' लंबे समय से रिलीज के इंतजार में थी और अब आखिरकार ये सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मगर, फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 18 सीन में बदलाव के साथ इसे UA 16+ सर्टिफिटेक के साथ पास कर दिया है। सीबीएफसी ने फिल्म में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सीन्स पर भी कैंची चला दी है, खासतौर पर बिकिनी सीन पर। इन तमाम कट्स के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की लंबाई 2 घंटे 44 मिनट है। चलिए जानते हैं कि बोर्ड ने फिल्म के किस-किस सीन पर कैंची चलाई है और क्या-क्या बदलाव करने को कहा है।

'वेलकम टू द जंगल' पर चली सेंसर की कैंची

वैराइटी इंडिया के अुसार, 'वेलकम टू द जंगल' को सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस मिल चुकी है और ये फिल्म U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हो चुकी है। इस फिल्म में बोर्ड ने 18 बदलावों को कहा है, जिसमें सबसे बड़े बदलाव दिशा और जैकलीन के सीन में हुए हैं। 'वेलकम टू द जंगल' में दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन पर सेंसर ने कैंची चला दी है। इसके अलावा कुछ वल्गर और डबल मीनिंग वाले जोक्स को भी म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में जहां कश्मीर का जिक्र है, उस हिस्से को भी बदल दिया गया है। संवेदनशील, राजनीतिक या अभद्र शब्दों में बदलाव के निर्देश भी दिए हैं और 'कश्मीर का पानी' जैसे डायलॉग्स पूरी तरह हटा दिए गए हैं। बोर्ड ने मेकर्स से ये डिमांड भी की है कि 'गोरखा रेजिमेंट' और 'जनरल' जैसे शब्दों को हटाकर 'तुम आर्मी से हो?' या 'ऑफिसर/सर' शब्दों के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं।

बदले जाएंगे ये डायलॉग

'वेलकम टू द जंगल' के कई डायलॉग बदले और काटे गए हैं। इनमें 'सादा पैदा हुआ है... नमूना हुआ है', 'काला पैदा हुआ है, कोयला है', 'सुनो सुनाता हूं कहानी, जो शहीद होने जा रहा था उसके मुंह में भर लो पानी', 'याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी' जैसे डायलॉग्स को बदलने के निर्देश दिए हैं। वहीं अजरुद्दीन को बदलकर अल्लाउद्दीन कर दिया गया है। दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सेंशुअल सीन्स को हटा दिया गया है। ये करीब 10 सेकेंड के सीन हैं, जिन्हें हटाया गया है। हाथ से किए गए अश्लील इशारे वाले सीन भी हटा दिए गए हैं।

कब रिलीज हो रही है 'वेलकम टू द जंगल'?

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज की बात करें तो ये 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, जॉनी लीवर और फरीदा जलाल सहित करीब 30 स्टार हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

ये भी पढ़ेंः Rooh Announced: हॉरर वर्ल्ड में इमरान हाशमी की वापसी, 'रूह' से सामने आई शैतानी झलक, शैतानी लुक में दिखे एक्टर

लखनऊ अग्निकांड पर कचोट उठा सोनू सूद का कलेजा, हादसे पर जताया दुख, बोले- 'ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन