1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादीशुदा प्रोड्यूसर ने सुपरस्टार हीरोइन को किया प्रपोज, 6 महीने तक नहीं की थी बात, आज दोनों की बेटी है हिट एक्ट्रेस

शादीशुदा प्रोड्यूसर ने सुपरस्टार हीरोइन को किया प्रपोज, 6 महीने तक नहीं की थी बात, आज दोनों की बेटी है हिट एक्ट्रेस

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 09, 2025 11:20 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 11:20 pm IST

बॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर ने शादीशुदा होने के बाद भी सुपरहिट हीरोइन से प्यार किया। इतना ही नहीं करीब 5 साल तक दिल जीतने की कोशिश की और आखिरकार शादी रचा ली।

Sridevi- India TV Hindi
श्रीदेवी Image Source : INSTAGRAM@BONEYKAPOOR AND SRIDEVI

बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां जो पहली शादी के बाद बनी और हमेशा तक चलती रहीं। एक ऐसी ही लवस्टोरी प्रोड्यूसर और सुपरस्टार हीरोइन की है। जब प्रोड्यूसर ने शादीशुदा होने के बाद भी हीरोइन को प्रपोज किया तो उनका माथा भनक गया। इतना ही नहीं हीरोइन ने 6 महीने तक बात भी नहीं की। लेकिन आखिरकार प्यार के आगे घुटने टेक दिए और प्रोड्यूसर से शादी रचा ली। आज दोनों की बेटी भी बॉलीवुड सुपरस्टार है। हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी और बोनी कपूर की। दोनों ने 2 जून 1996 को शादी रचाई थी। 

दिल जीतने में लगे थे 6 साल 

बोनी कपूर ने अपनी लवस्टोरी को लेकर खुलकर कई बार बात की है और बाताय था कि उन्हें श्रीदेवी को मनाने के लिए 5 से 6 साल लगे थे। एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि जब उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज किया था तो वे नाराज हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि तुम शादीशुदा हो और ऐसा कैसे सोच सकते हो। लेकिन बोनी कपूर ने हार नहीं मानी और लगातार दिल जीतने का प्रयास करते रहे। आखिरकार बोनी कपूर ने श्रीदेवी का दिल जीत लिया और अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर शादी रचा ली। 

मिथुन से प्यार करती थीं श्रीदेवी?

ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी बोनी को अपना राखी भाई मानती थीं क्योंकि वह कभी मिथुन चक्रवर्ती से बेइंतहा प्यार करती थीं। श्रीदेवी कभी बोनी की जिंदगी में नहीं आना चाहती थीं क्योंकि उनकी शादी मोना से हुई थी। उन्होंने बोनी से दूरी बनाए रखी क्योंकि वह एक जटिल प्रेम कहानी नहीं चाहती थीं। बोनी ने बताया कि वह धैर्यवान थे और उनका मानना ​​था कि नियति ने उन दोनों के लिए कुछ और ही लिखा था। एक तरफ, मोना की जिंदगी तब बिखर गई जब उन्हें कथित तौर पर श्रीदेवी के बोनी के बच्चे की मां बनने की बात पता चली। दूसरी तरफ, श्रीदेवी और बोनी का प्यार अंतहीन था और समय के साथ उनका रिश्ता गहरा होता गया। 1996 में दोनों ने शादी की और 2018 में दिग्गज अभिनेत्री ने अंतिम सांस ली।

बेटी भी है सुपरस्टार

आज श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड स्टार बन गई हैं। जाह्नवी अब बॉलीवुड की हिट हीरोइन्स में गिनी जाती हैं और अपनी मां की तरह की उनकी भी खूबसूरती की तुलना की जाती है। जाह्नवी ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड हीरो हैं। 

ये भी पढ़ें- 68वें ग्रैमी अवॉर्ड में गूंजेगी राम नाम की धुन, प्रयागराज महाकुंभ पर बना एल्बम दुनियाभर में बिखेरगा चमक

Bigg Boss 19: इन दो कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, डबल एविक्शन में प्रणित मोरे के फैसले ने पलटा खेल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन