1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों चर्चा में है अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन? जानें रुहानी शर्मा के बारे में खास बातें

क्यों चर्चा में है अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन? जानें रुहानी शर्मा के बारे में खास बातें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 11, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 06:09 pm IST

अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन रुहानी शर्मा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के सुर्खियों में होने की वजह एक वीडियो है, जो उनकी फिल्म 'आगरा' से जुड़ा है और ये ऑनलाइन लीक हो गया है। चलिए आपको रुहानी शर्मा के बारे में थोड़ा और डिटेल में बताते हैं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
रुहानी शर्मा क्यों चर्चा में हैं? Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। अनुष्का करीब 6 सालों से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इसके बाद भी वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच अनुष्का की एक बहन भी काफी सुर्खियों में है। अनुष्का को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि वह अपने पति विराट कोहली और बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं। इस बीच अब अनुष्का शर्मा की बहन भी चर्चा में आ गई हैं। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रुहानी शर्मा हैं, जो इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं।

कौन हैं रुहानी शर्मा?

अब आप सोच रहे होंगे कि अनुष्का शर्मा का तो सिर्फ एक भाई है, जिनका नाम कर्णेश है। तो हम आपको बता दें रुहानी अनुष्का शर्मा की चचेरी बहन हैं। जो अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आज कल रुहानी शर्मा की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं और रुहानी अपनी फिल्म 'आगरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसमें अभिनेत्री ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। 30 साल की रुहानी का जन्म 18 सितंबर 1994 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ और उन्होंने चंडीगढ़ से अपना ग्रेजुएशन किया है।

फिल्म में दिए इंटीमेट सीन

फिलहाल रुहानी शर्मा के चर्चा में आने की एक वजह उनकी अपकमिंग फिल्म 'आगरा' का एक इंटीमेट सीन भी है, जो ऑनलाइन लीक हो गया। ऐसे में हर कोई रुहानी शर्मा के बारे में जानने को बेताब हो गया और पता चला कि रुहानी का बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से भी गहरा नाता है। वह अभिनेत्री की कजिन सिस्टर हैं। उन्होंने 2013 में पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'ठेका बाय एमी बैस', 'कुड़ी तू पटाखा' और 'क्लासरूम' में काम किया।

रुहानी शर्मा के करियर पर एक नजर

बतौर एक्ट्रेस रुहानी ने तमिल फिल्म 'कदैसी बेंच कार्थी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसका निर्देशन राहुल रवींद्रन ने किया था। इसके बाद रुहानी मलयालम फिल्म कमला, तेलुगु फिल्म 'हिट- द फर्स्ट केस' और डर्टी हरी जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब रुहानी राहुल बॉस स्टारर 'आगरा' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके इंटीमेट सीन की भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म का बीते साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था, जिसमें रुहानी के काम की भी काफी तारीफ हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन