1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने शेयर की वेकेशन की झलकियां, पटौदी पैलेस में लगे फ्लैग ने खींचा सबका ध्यान

करीना कपूर खान ने शेयर की वेकेशन की झलकियां, पटौदी पैलेस में लगे फ्लैग ने खींचा सबका ध्यान

 Published : Dec 19, 2023 11:14 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 11:14 am IST

करीना कपूर खान-सैफ अली खान हाल ही में अपने बच्चों के साथ उनके पैतृक घर पटौदी पैलेस में क्रिसमस की छुट्टियां इंजॉय करने पहुंचे हैं। इसी बीच अब करीना ने अपने इंस्टा पर अपने वेकेशन की कुछ झलकियां दिखाई हैं। लेकिन लोगों का ध्यान पटौदी पैलेस में लगे झंडे ने खींचा।

Kareena Kapoor khan- India TV Hindi
पटौदी पैलेस में दिखा किसका झंडा Image Source : DESIGN

करीना कपूर खान और सैफ अली खान हाल ही में अपने बच्चों के साथ पटौदी पैलेस में क्रिसमस की छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। इसी बीच अब करीना ने अपने इंस्टा पर अपने वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने फैंस को दिखाया है कि वो किस तरह फैमिली के साथ अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। इसी दौरान एक तस्वीर में फैंस ने कुछ ऐसा नेटिस किया, जिसकी वजह से अब हर तरफ पटौदी पैसेल की ही चर्चा हो रही है। 

करीना ने दिखाई वेकेशन की झलकियां

करीना कपूर खान ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें से पहली तस्वीर में वह पटौदी पैलेस के खुले एरिया में पति के साथ बैठकर सरसों के साग और मक्के की रोटी का स्वाद लेती नजर आ रही हैं। इसके बाद कुछ तस्वीरों में करीना ने कुछ दूसरे डिशेज की झलकियां भी दिखाई हैं। इसके बाद एक तस्वीर में करीना ने अपनी नो मेकअप सेल्फी भी शेयर की है। इस दौरान वह धूप सेंकती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर उन्होंने सैफ अली खान की शेयर की है, जिसमें वह पटौदी पैलेस की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान हर किसी की नजर पटौदी पैलेस पर लगे झंडे की ओर पड़ी। इसके बाद यूजर्स काॅमेंट कर ये पूछने लगे की आखिर पटौदी पैलेस पर किसका झंडा लगा हुआ है।  

पटौदी पैसेल पर लगा है पटौदी स्टेट का फ्लैग 

बता दें कि पटौदी पैसेल पर लगा ये फ्लैग पटौदी स्टेट का है। जो कि भारत की एक छोटी सी रियासत हुआ करती थी। इसकी स्थापना 1804 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान हुई थी। इस स्टेट के पहले नवाब सैफ अली खान के पूर्वज फैज तलब खान हुआ करते थे। जो कि अफगानिस्तान से भारत आए थे। वहीं वेकेशन की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है- 'मक्की की रोटी सरसों दा साग...फ्रॉम हमारे घर का बाग।ये मेरी कुछ पसंदीदा चीजें हैं।'  वहीं  करीना और सैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो जहां करीना 'द बकिंघम मर्डर्स', 'द क्रू' और 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी, वहीं सैफ 'देवरा' में नजर आएंगे।  

ये भी पढ़ें:

अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगा 'एनिमल' का अनकट वर्जन, इस वजह से आई परेशानी

एडवांस बुकिंग में 'डंकी' और 'सालार' के बीच दिख रही गजब की टक्कर, जानिए किसने कमाई के मामले में मारी बाजी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन