1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी के साथ जैकलीन फर्नांडिस ने 'सर्कस' में क्यों किया काम, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

रोहित शेट्टी के साथ जैकलीन फर्नांडिस ने 'सर्कस' में क्यों किया काम, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

 Written By: IANS, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Dec 22, 2022 06:50 am IST,  Updated : Dec 22, 2022 06:50 am IST

जैकलीन फर्नांडीज की अगली फिल्म 'सर्कस' रिलीज होने वाली है। हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज ने सुपरस्टार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम करने के लिए खुशी जाहिर की है।

file photo - India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडीज Image Source : FILE PHOTO

विलियम शेक्सपीयर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी की नई फिल्म ‘सर्कस’ में सितारों की पूरी बारात है। इस फिल्म में काम करके सारे एक्टर-एक्ट्रेस काफी खुशी हैं। वही जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपनी खुशी जाहिर की हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस जो अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' की रिलीज के लिए तैयार हैं, उन्होंने सुपरस्टार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। शेट्टी ने फिल्म का निर्देशन किया है जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, सिद्धार्थ जाधव और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों भी हैं।

प्रियंका चौधरी को देनी पड़ेगी अग्नि परीक्षा, चुनना होगा पैसा या दोस्ती

जैकलिन ने कहा "मुझे लगता है कि हम सभी जिन्होंने (रोहित) सर के साथ पहली बार काम किया है, यह निश्चित रूप से एक सपना रहा है। मुझे लगता है कि रोहित शेट्टी के साथ काम करना हर अभिनेता की इच्छा है। उन्होंने कहा और यह सच है, केवल उनकी फिल्में ही लार्जर दैन लाइफ नहीं दिखतीं, वे लार्जर दैन लाइफ भी शूट करते हैं। हर कोई एक बड़ा परिवार बन जाता है और वह सभी को बहुत खूबसूरती से एक साथ लाते है, हमें बहुत मजा आया।"

Debina Bonnerjee 1 महीने की बेटी को लेकर भागीं अस्पताल, पति से पूछा सांस चल रही है?

जैकलीन ने फिल्म से अपने अलग-अलग रेट्रो लुक्स से अपने प्रशंसकों को बांधे रखा है। 'सर्कस' 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जैकलीन अपनी हाल ही में घोषित फिल्म 'क्रैक' और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'टेल इट लाइक ए वुमन' में भी नजर आएंगी।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन