1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति की फिल्म को लेकर उत्साहित हैं यामी गौतम, गानों पर हो गईं फिदा, धुरंधर में दिखेगा जोरदार एक्शन

पति की फिल्म को लेकर उत्साहित हैं यामी गौतम, गानों पर हो गईं फिदा, धुरंधर में दिखेगा जोरदार एक्शन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 22, 2025 09:09 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 09:09 pm IST

यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर की फिल्म पर प्यार लुटाया है। यामी ने धुरंधर का ट्रेलर शेयर करते हुए खुद को सबसे बड़ा फैन बताया है।

Yami Gautam- India TV Hindi
यामी गौतम Image Source : INSTAGRAM@YAMIGAUTAM

डायरेक्टर आदित्य धर एक बार फिर एक्शन से भऱपूर कहानी से लौट रहे हैं और उनकी फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और रणवीर सिंह का किरदार चर्चा में बना हुआ है। आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम को भी ये फिल्म और इसका अंदाज खूब भाया है। यामी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने पति की तारीफ करते हुए खूब प्यार लुटाया है। 

फिल्म को लेकर क्या बोलीं यामी गौतम?

यामी गौतम ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'अब तक कई बार इस फिल्म को देख चुकी हूं और मन नहीं भर रहा है। ये बिल्कुल वैसा है जैसा होना चाहिए। पागलपन बिल्कुल वास्तविक है और इसकी हाइप पूरी तरह लायक है।' इस पोस्ट में यामी ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अपने पति को खुद का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया था। यामी ने आदित्य का सबसे बड़ा फैन भी खुद को घोषित किया है। 

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दे कि धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में अपनी एक्टिंग का रंग जमाएगी। फिल्म की कहानी मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी से इंस्पायर्ड बताई जा रही है जिसमें पाकिस्तान के आतंकियों के बीच घूसकर उन्हें मौत के घाट उतारा जाता है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म में खूंखारियत का ऐसा नजारा देखने को मिलने वाला है जिसे देखकर लोगों की रूह कांपने वाली है। डायरेक्टर आदित्य धर इससे पहले भी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में ऐसा कर चुके हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था और इसे काफी तारीफ मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की थी। अब देखना होगा कि क्या धुरंधर भी इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर अपने निशान छोड़ने में कामयाब होती है या नहीं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें कहानी की झलक की जगह किरदारों को इंट्रोड्यूस किया गया था। कहानी फिल्म देखने के बाद ही साफ हो पाएगी। साथ ही इसके एक वायरल ट्रेक को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- रांझणा के कुंदन पंडित से कितना अलग है शंकर? धनुष ने बताई दोनों किरदारों की खासियत, कृति सेनन के जम रही जोड़ी

Oscars 2026: ऑस्कर 2026 की रेस में 'महावतार नरसिम्हा', अवॉर्ड के लिए इन फिल्मों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन