1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. YouTuber Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों में हुआ झगड़ा, बेबी शावर के फंक्शन का VIDEO VIRAL

YouTuber Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों में हुआ झगड़ा, बेबी शावर के फंक्शन का VIDEO VIRAL

 Published : Feb 22, 2023 12:54 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 12:54 pm IST

यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों बीवियां एक साथ प्रेग्नेंट हैं, दोनों के बीच बेबी शावर के फंक्शन में जमकर झगड़ा हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

YouTuber Armaan Malik- India TV Hindi
YouTuber Armaan Malik Image Source : INSTAGRAM_ARMAANMALIK

नई दिल्ली: जाने माने यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में यह ऐलान करके सबको चौंका दिया था कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ मां बनने वाली हैं। जी हां! अरमान की दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर यह बात सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर अरमान अपनी दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों के कारण सुर्खियों में हैं, क्योंकि बेबी शावर के फंक्शन के बीच कृतिका और पायल के बीच जमकर झगड़ा हो गया है। इस झगड़े का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।  

क्या है सौतनों के बीच झगड़े की वजह 

कृतिका और पायल मलिक के बेबी शॉवर का एक अनसीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा एक दूसरे के संग मस्ती करने वालीं और एक दूसरे के लिए केयर दिखाने वाली सौतनें कृतिका और पायल मलिक एक दूसरे से झगड़ती नजर आ रही हैं। झगड़े की वजह यह है कि पायल को बेबी शावर के दिन कृतिका का देर तक तैयार होना और लेट होना पसंद नहीं आया। 

रिश्तेदारों के सामने हुआ तमाशा  

वीडियो में हम देख सकते हैं कि कृतिका बेबी शावर के लिए तैयार हो रही हैं। तभी पायल उनके लेट होने पर भड़क जाती हैं। पायल इस बात को लेकर कृतिका को डांटती हैं तो कृतिका भी उन पर बरसने लगती हैं। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि रिश्तेदोनों के सामने ही दोनों सौतन खूब तू-तू मैं-मैं करती हैं। इतना ही नहीं इस झगड़े में कृतिका की मां भी पायल से बुरा भला कहती दिख रही हैं। इस वीडियो को खुद कृतिका ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।  

सब कुछ पहले से था प्लान 

बहरहाल जब आप वीडियो के अंत में पहुंचते हैं तो पता लगता है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। जो पायल और कृतिका ने फैंस की डिमांड पर बनाया था। इस वीडियो में खुद अरमान भी नजर आ रहे हैं और बाद में कृतिका की मां भी पायल को दुलारती नजर आ रही हैं। 

Rakhi Sawant को हो गई है अपने पति के नाम से भी नफरत, वीडियो में किया हंगामा

बेबी शावर में हुई खूब मस्ती 

अरमान मलिक ने इस बेबी शावर इवेंट की कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर इंस्टाग्राम पर की हैं। जिनमें यह साफ नजर आ रहा है कि ये परिवार नन्हे मेहमानों का स्वागत करने के लिए कितना एक्साइटेड है। सभी खुशी से नाचते गाते दिख रहे हैं। इस मौके पर कृतिका और पायल ने भी एक जैसे ड्रेस कैरी किए थे। 

सिद्धार्थ और कियारा के संगीत सेरेमनी में हुई थी जमकर मस्ती, अब सामने आईं Unseen Pics

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन