1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Video: हॉरर फिल्म 'एनाबेल' का नाइट शो देखकर खुद को मुक्के मारकर चीखने लगी 20 साल की लड़की!

Video: हॉरर फिल्म 'एनाबेल' का नाइट शो देखकर खुद को मुक्के मारकर चीखने लगी 20 साल की लड़की!

 Published : Aug 23, 2017 12:31 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 12:36 pm IST

लड़की का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो मॉल के फर्श पर बैठकर चीख रही है।

Annabelle creation- India TV Hindi
Annabelle creation

नई दिल्ली: हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'एनाबेल- क्रिएशन' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। लोगों को ये फिल्म काफी डरा रही है। दुनियाभर में ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है। फिल्म डरावनी होने की वजह से 18 साल से कम उम्र के लोगों को ये फिल्म देखने की इजाज़त नहीं है। ब्राजील में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक लड़कीफिल्म देखकर अजीब हरकतें करने लगी।

खबरों के मुताबिक ब्राजील में 20 साल की एक लड़की एनाबेल देखकर जैसे ही हॉल से बाहर निकली वो खुद को मुक्के मारने लगी। उसकी हरकतें इतनी बढ़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि वो लड़की एनाबेल का नाइट शो देखकर निकली थी। लेकिन शो देखने के बाद लड़की अपना होशो हवास खो बैठी।

लड़की का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो मॉल के फर्श पर बैठकर चीख रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोग उस लड़की मदद कर रहे हैं और उठाने में मदद कर रहे हैं मगर वो चिल्लाए जा रही है।

लड़की खुद को मुक्के भी मार रही थी, इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

यहां देखिए लड़की का हैरान कर देने वाला वीडियो-

इसे भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन