1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. टोरंटो फिल्म महोत्सव के दौरान एक दर्शक हुआ बेहोश

टोरंटो फिल्म महोत्सव के दौरान एक दर्शक हुआ बेहोश

 Published : Sep 12, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 03:06 pm IST

यह घटना कोराली फोर्जीट निर्देशित 2017 की फिल्म 'रीवेंज' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई।

Toronto International Film Festival- India TV Hindi
Toronto International Film Festival

टोरंटो: टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) के पहले दिन मिडनाइट मैडनेस शो में फिल्म 'रीवेंज' की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठा एक शख्स बेहोश गया। टीआईएफएफ के मिडनाइट मैडनेस शो में शामिल हुए एक शख्स ने 'बीबीसी' को बताया, "अचानक वहां पर चीख-पुकार मच गई क्योंकि वहां बैठा एक शख्स बेहोश हो गया।"

यह घटना कोराली फोर्जीट निर्देशित 2017 की फिल्म 'रीवेंज' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई। यह फिल्म दुष्कर्म और बदला लेने के बारे में है।

छह सितंबर से शुरू हुआ टोरंटो फिल्म महोत्सव 16 सितंबर को संपन्न होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन