1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'टॉम्ब रेडर' में काम करना एलिसिया विकेंडर के लिए रहा भयावह

'टॉम्ब रेडर' में काम करना एलिसिया विकेंडर के लिए रहा भयावह

 Published : Mar 08, 2018 11:52 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 11:52 pm IST

एलिसिया विकेंडर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉम्ब रेडर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर हाल ही में उन्होंने बताया कि फिल्म में लारा क्रॉफ्ट का किरदार चुनौतियों भरा रहा और यह उनके लिए एक भयावह अनुभव रहा।

alicia- India TV Hindi
alicia

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा एलिसिया विकेंडर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉम्ब रेडर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर हाल ही में उन्होंने बताया कि फिल्म में लारा क्रॉफ्ट का किरदार चुनौतियों भरा रहा और यह उनके लिए एक भयावह अनुभव रहा। विकेंडर ने कहा, "मैंने इस तरह का किरदार या भूमिका पहले कभी नहीं निभाई।“

एलिसिया ने आगे कहा, “मैं डांसर रह चुकी हूं, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं एमएमए फाइट सीक्वेंस में कितनी वास्तविक नजर आऊंगी। मैं चाहती थी कि कोई मुझे न देखे। सबकी निगाहें मुझ पर थीं और यह बहुत भयावह था।" 'टॉम्ब रेडर' ऑस्कर-विजेता ग्राहम किंग द्वारा उनके बैनर जीके फिल्म्स के तहत निर्मित है और इसका निर्देशन रोअर उथॉग ने किया है।

फिल्म में डॉमिनिक वेस्ट, वाल्टन गोग्गिंस, डेनियल वू और निक फ्रोस्ट जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की यह फिल्म भारत में शुक्रवार को रिलीज होगी। गौरतलब है कि एलिसिया को भी उनकी बेहतरीन अदाकारा के लिए ऑस्कर से नवाजा जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन