1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. तलाक को निजी बनाए रखने के लिए एंजेलिना और ब्रैड ने किया समझौता

तलाक को निजी बनाए रखने के लिए एंजेलिना और ब्रैड ने किया समझौता

 Published : Jan 10, 2017 02:00 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 02:00 pm IST

एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट के तलाक के बाद भी इन दोनों के बीच कई बातों को लेकर बहस जारी है। लेकिन अब इन पूर्व स्टार दंपत्ति जॉली और पिट ने अपने तलाक की निजता को बनाए रखने और परिवार को एकजुट रखने की खातिर...

jolie- India TV Hindi
jolie

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट के तलाक के बाद भी इन दोनों के बीच कई बातों को लेकर बहस जारी है। लेकिन अब इन पूर्व स्टार दंपत्ति जॉली और पिट ने अपने तलाक की निजता को बनाए रखने और परिवार को एकजुट रखने की खातिर मिलजुल कर काम करने का निर्णय किया है। एक पत्रिका की खबर के अनुसार एंजेलिना जॉली और ब्रैड पिट ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने तलाक की निजता बनाए रखने एवं इससे जुड़ी बातों को सार्वजनिक नहीं करने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की बात कही है।

इसे भी पढ़े:-

एंजेलिना जॉली, ब्रैड पिट और उनके सलाहकारों ने अपनी गोपनीयता के अधिकारों की रक्षा, बच्चों और परिवार को बनाए रखने के लिए इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत अदालत के सभी दस्तावेज गोपनीय रखे जाएंगे। इसके अलावा एक निजी निर्णायक को भी रखा गया है, जो आवश्यक कानूनी निर्णय के बारे में फैसला लेगा।

सम्मलित रूप से जारी बयान में कहा गया है कि, अपने परिवार के लिए माता-पिता संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले साल एंजेलिना और ब्रैड के तलाक की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी, लेकिन शादी के 2 साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।