1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. मेरा ब्रैड का रिश्ता बहुत स्थिर : एंजेलिना

मेरा ब्रैड का रिश्ता बहुत स्थिर : एंजेलिना

 Written By: IANS
 Published : Nov 01, 2015 03:55 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 05:50 pm IST

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड स्टार दंपति एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने उनके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल की खबरों को खारिज किया है। एंजेलिना का कहना है कि उनकी नई फिल्म 'बाय द सी' में भले

मेरा ब्रैड का रिश्ता...- India TV Hindi
मेरा ब्रैड का रिश्ता बहुत स्थिर : एंजेलिना

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड स्टार दंपति एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने उनके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल की खबरों को खारिज किया है। एंजेलिना का कहना है कि उनकी नई फिल्म 'बाय द सी' में भले ही उनके बीच झगड़े के दृश्य हों, लेकिन उनका रिश्ता 'बहुत स्थिर' है।

वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, एंजेलिना ने पिट के साथ टेलीविजन शो 'टुडे' पर एक संयुक्त साक्षात्कार में कहा, "अगर हमारे लिए यह (रिश्ता) खत्म हो गया होता, तो हम कभी यह फिल्म नहीं बना सकते थे।"

एंजेलिना ने कहा, "ऐसा इसलिए है, क्योंकि वास्तव में हमारा रिश्ता बहुत ही स्थिर है।"

'बाय दी सी' के एक नए ट्रेलर में यह स्टार जोड़ी एक-दूसरे पर चीखती-चिल्लाती और हाथ उठाती नजर आ रही है।

एंजेलिना ने उस पल को भी याद किया, जब उन्हें लगा था कि एक पत्नी के रूप में उन्हें अधिक 'परंपरागत' होना चाहिए।

एंजेलिना का कहना है कि उनके पति को जब पता चला कि वह खाना बनाने के मामले में थोड़ी अनाड़ी हैं, तो उन्होंने स्वयं कुकिंग कोर्स करना चाहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन