1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. इसलिए एंजेलिना जोली ने अभिनय के अलावा किसी और करियर के बारे में नहीं सोचा

इसलिए एंजेलिना जोली ने अभिनय के अलावा किसी और करियर के बारे में नहीं सोचा

 Published : Sep 12, 2017 11:57 am IST,  Updated : Sep 12, 2017 11:57 am IST

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में एंजेलिना ने कहा है कि उन्होंने वास्तव में यह कभी नहीं सोचा कि वह अभिनय के अलावा कुछ और भी कर सकती हैं।

angelina- India TV Hindi
angelina

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में एंजेलिना ने कहा है कि उन्होंने वास्तव में यह कभी नहीं सोचा कि वह अभिनय के अलावा कुछ और भी कर सकती हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता जॉन वोइट और दिवंगत अभिनेत्री मार्शलीन बटर्ड की बेटी जोली को उनकी मां ने उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया और शायद इसी वजह से उन्होंने अभिनय को अपना पेशा चुना क्योंकि वह जानती थी कि इससे उनकी मां बेहद खुश होंगी।

जोली ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कार्यक्रम 'इन कॉन्वर्सेशन विद' में कहा, "मेरी परवरिश फिल्मी माहौल में हुई है और मैं ऐसे शहर में पली-बढ़ी हूं, जहां फिल्में बहुत महत्व रखती थीं और हर कोई इसी के बारे में बात करता था। यह होना ही था।" (दिल्ली में 5 साल की बच्ची संग हुए दिष्कर्म पर बोले संजय दत्त)

उन्होंने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थी तो उनकी मां ने उन्हें बताया कि कैसे वह और उनकी नानी अभिनेत्री बनना चाहती थी और उनके (जोली) अभिनेत्री बनने को लेकर भी बेहद उत्साहित थीं। जोली के मुताबिक, "मैंने वास्तव में कभी नहीं सोचा कि मैं कुछ और बन सकती हूं और मैंने इस बारे में कोई सवाल नहीं किया।" उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके अभिनेत्री बनने से बेहद खुश हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन