1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अर्जेटीना के रॉक स्टार अल्वारेज हत्या के आरोप में फंसे

अर्जेटीना के रॉक स्टार अल्वारेज हत्या के आरोप में फंसे

 Published : Jul 21, 2018 07:09 am IST,  Updated : Jul 21, 2018 07:09 am IST

अर्जेंटीना के रॉक स्टार क्रिस्टियन 'पाइटी' अल्वारेज इन दिनों एक नई मुसीबत में फंसते हुए दिखआई दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक वह पिछले सप्ताह एक शख्स पर गोली चलाने के संबंध में हत्या के आरोपी बनाए गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉक संगीतकार ने विवाद होने के बाद उस शख्स को चार बार गोली मारी।

alvarez - India TV Hindi
alvarez

ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के रॉक स्टार क्रिस्टियन 'पाइटी' अल्वारेज इन दिनों एक नई मुसीबत में फंसते हुए दिखआई दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक वह पिछले सप्ताह एक शख्स पर गोली चलाने के संबंध में हत्या के आरोपी बनाए गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉक संगीतकार ने विवाद होने के बाद उस शख्स को चार बार गोली मारी। अदालत के दस्तावेजों में पीड़ित क्रिस्टियन डियाज को 'पाइटी' अल्वारेज का जानकार बताया गया है। विएहस लोकस और इंटोक्सिकादोस बैंड के प्रमुख गायक ने कहा कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए गोलियां चलाई।

अल्वारेज ने कथित रूप से पत्रकारों को बताया कि उन्होंने आत्मरक्षा के लिए डियाज पर गोलियां चलाई। उन्होंने कहा, "मैंने उसे मार डाला क्योंकि या तो वह रहता या मैं रहता। कोई जानवर भी यही करता।" हत्या करने के बाद वहां से अल्वारेज फरार हो गए और बंदूक फेंक दी, जो बाद में सीवर से बरामद हुई। उन्होंने अपराध करने के 24 घंटे बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

अल्वारेज के वकील ने कहा कि उन्हें नशे की लत की समस्या है लेकिन न्यायाधीश मार्टिन यादारोरोला ने कहा कि उनका मानना है कि अपराध को अंजाम देते समय संगीतकार अच्छी तरह से जानते थे कि वह क्या कर रहे हैं। संगीतकार को नशे की लत संबंधी कार्यक्रम का हिस्सा बन उपचार कराने का आदेश दिया गया लेकिन यह भी आदेश दिया गया कि उन्हें हिरासत के तहत रखा जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन