1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Birthday Special: Avengers Endgame स्टार रॉबर्ट डाउनी 'आयरन मैन'' मना रहे हैं 53 वां बर्थडे, जानिए उनकी करियर से जुड़ी खास बात

Birthday Special: Avengers Endgame स्टार रॉबर्ट डाउनी 'आयरन मैन'' मना रहे हैं 53 वां बर्थडे, जानिए उनकी करियर से जुड़ी खास बात

 Published : Apr 03, 2019 04:04 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 04:04 pm IST

आपके अपने 'आयरन मैन'' रॉबर्ट डाउनी डनियर आज यानि 4 अप्रैल को अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं।   

स्टार रॉबर्ट डाउनी...- India TV Hindi
स्टार रॉबर्ट डाउनी 'आयरन मैन''

आपके अपने 'आयरन मैन'' रॉबर्ट डाउनी डनियर आज यानि 4 अप्रैल को अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर दुनिया के सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। सुपरहिट फिल्म्स "आयरन मैन' और "शरलॉक होम्स' की वजह से वे पूरे विश्व में मशहूर हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर का जन्म 4 अप्रैल, 1965 को मैनहैटन, न्यूयॉर्क में रॉबर्ट डाउनी सीनियर के घर में हुआ था। पिता फिल्म निर्माता थे और मां एल्सी, एक एक्टर थीं। एल्सी ही वो इंसान थीं जिन्होंने रॉबर्ट का एक्टिंग की तरफ रुझान बढ़ाया।

रॉबर्ट ने भी बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। केवल पांच वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी पहली फिल्म "पाउंड' की थी। ये फिल्म रॉबर्ट के पिता ने ही बनाई थी। उन्होंने इसके बाद भी अपने पिता की कई फिल्मों में छोटे किरदार निभाए। उनके पिता ड्रग एडिक्ट थे। उन्होंने अपने बेटे को केवल 6 वर्ष की उम्र में ही मैरिजुआना का सेवन करने दिया, जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। रॉबर्ट तब बहुत छोटे थे, तो उन्हें इन सब चीजों के बारे में समझ नहीं थी। वे भी अपने पिता की तरह ड्रग्स लेने लगे। जब वे 8 वर्ष के हुए तो उन्हें भी ड्रग्स की लत लग चुकी थी। रॉबर्ट का बचपन बहुत मुश्किलों में बीता। उनके माता- पिता का तलाक हो गया और वे अपने पिता के साथ लॉस एंजिल्स में रहने लगे। वहां भी वे ड्रग्स लेते थे। 

16 साल के हुए तो उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और वापस न्यूयॉर्क अपनी मां के साथ रहने आ गए। वो फिर से फिल्मों की तरफ बढ़े और 1983 से 1990 तक कई फिल्मों में काम किया। वे लोगों की नजरों में आने लगे थे लेकिन उनकी ड्रग्स लेने की आदत जारी थी। 1990 में उन्होंने कई बार नशे से पीछा छुड़ाने की कोशिश की पर हर बार निराशा हाथ लगी। अब हॉलीवुड में उनका कॅरियर रफ्तार पकड़ रहा था। उन्होंने मीडिया की नजरों में भी बेहतरीन एक्टर की छवि बना ली थी। उनकी कुछ फिल्में काफी हिट भी हुईं। वे 1992 में चैप्लिन फिल्म में एक्टिंग की वजह से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुए थे। जहां एक तरफ उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही थी, वहीं दूसरी तरफ ड्रग एडिक्शन और विवादों में घिरे रहने की वजह से निंदा भी होती थी। 

1992 में उन्होंने शादी कर ली और करीब तीन-चार साल तक विवादों से दूर रहे। फिर एक दिन अचानक उन्हें ड्रग्स लेने के लिए एक वर्ष की जेल हो गई। उन्होंने एक साल जेल में ही गुजारा जहां दूसरे कैदी उन्हें पीटा करते थे। ये रॉबर्ट के जीवन का सबसे मुश्किल दौर था। जेल से छूटने के बाद उनकी पत्नी ने भी उन्हें तलाक का नोटिस भेज दिया। 2001 तक उन्हें कई बार अरेस्ट किया जा चुका था। 2004 में उनके जीवन में नया मोड़ आया। जब वे सूजैन लेविन से मिले। दोनों ने 2005 में शादी कर ली। सुजैन ने रॉबर्ट के सामने एक शर्त रखी कि अगर साथ रहना है, तो उन्हें ड्रग्स छोड़ना होंगी। रॉबर्ट ने ड्रग्स और सुजैन के बीच सुजैन को चुना। धीरे-धीरे वे ड्रग्स से दूरी बनाने लगे थे। हालांकि शुरुआत में ये काफी मुश्किल था लेकिन हिम्मत करके उन्होंने इस एडिक्शन को अलविदा कह दिया।

यूं तो उन्होंने इस बीच कई फिल्मों में काम किया पर उनकी जिंदगी का सबसे अहम पल तब आया जब "आयरन मैन' के लिए उन्हें टोनी स्टार्क के किरदार का प्रस्ताव मिला। उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार किया और इसके बाद वे एक बॉक्स ऑफिस स्टार बन गए। उन्हें पूरी दुनिया से खूब प्यार मिला। इसके बाद से उनकी हर फिल्म ब्लॉक बस्टर होती थी। जैसे- एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर, शरलॉक होम्स, वगैरह। आज रॉबर्ट को पूरे विश्व में ‘आयरन मैन' के नाम से ही जाना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन