Avengers Endgame Review Box Office Collection: 'एवेंजर्स: एंडगेम' भारत में आज रिलीज़ हो गई है। द मार्वल स्टूडियोज की फिल्म फैंस के लिए सिर्फ मूवी ही नहीं बल्कि त्योहार की तरह है। भारत में फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि 'एवेंजर्स: एंडगेम' पॉपुलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'एवेंजर्स' का चौथा और अंतिम इंस्टॉलमेंट है। सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है। तमिलरॉकर्स ने फिल्म को पहले ही ऑनलाइन लीक कर दिया है। आपको बता दें कि भारत में एक दिन में फिल्म के 10 लाख टिकट बिक चुके हैं। चीन में रिलीज के बाद यह हर रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। 'एवेंजर्स' ने भारत में फिल्म को 24x7 प्रीमियर कराने की इजाज़त भी मांग ली है। इसका मतलब है कि भारत में फिल्म की ग्रैंड ओपनिंग होने वाली है।
दर्शकों को एवेंजर्स एंडगेम काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म एक्शन, फन के साथ-साथ इमोशन से भरपूर है। जिससे कई दर्शकों के आंखों में आंसू भी नजर आ रहे है। हर कोई इस फिल्म को एंजॉय कर रहा है।

