1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'ब्लैक विडो' की फिल्म शानदार होगी स्कारलेट जोहांसन

'ब्लैक विडो' की फिल्म शानदार होगी स्कारलेट जोहांसन

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2015 11:59 am IST,  Updated : Apr 23, 2015 04:31 pm IST

लंदन: हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन का कहना है कि वह अपनी फिल्म 'ब्लैक विडो' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ब्लैक विडो उनकी फिल्म 'एवेंजर्स' का एक किरदार है, जिस पर अलग से फिल्म बनाई

शानदार होगी 'ब्लैक...- India TV Hindi
शानदार होगी 'ब्लैक विडो' : जोहांसन

लंदन: हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन का कहना है कि वह अपनी फिल्म 'ब्लैक विडो' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ब्लैक विडो उनकी फिल्म 'एवेंजर्स' का एक किरदार है, जिस पर अलग से फिल्म बनाई जाएगी।

जोहांसन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "ब्लैक विडो की फिल्म शानदार होगी। मुझे कैटसूट पहनना और खुद को आईने में देखना हमेशा भाता है।"

उन्होंने कहा, "इस किरदार की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कुछ गहरी बात है। वह बिल्कुल वास्तविक और जमीन से जुड़ा किरदार है। वह बहुत ज्यादा दुख और सदमे से गुजरी है, लेकिन अब हर बात के लिए पूरी तरह तैयार है।"

जोहांसन आने वाली फिल्म 'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में साथी कलाकारों रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मार्क रफैलो, क्रिस हेम्सवर्थ और जोस व्हेडन के साथ मौजूद थीं।

जोहांसन ने कहा, "ब्लैक विडो की एक बात जो मुझे सबसे अच्छी और दिलचस्प लगती है, वह यह कि वह अपने लिए कुछ कर सकने के काबिल है, वह चाहे कोई काम हो या किसी से प्रेम या किसी के साथ रिश्ता।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन