1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'ब्लैक पैंथर' एक्टर चैडविक बॉसमैन का 43 की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

'ब्लैक पैंथर' एक्टर चैडविक बॉसमैन का 43 की उम्र में निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

 Published : Aug 29, 2020 08:26 am IST,  Updated : Aug 29, 2020 10:08 am IST

चैडविक बॉसमैन पिछले 4 सालों से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे।

'ब्लैक पैंथर' एक्टर...- India TV Hindi
'ब्लैक पैंथर' एक्टर चैडविक बॉसमैन का 43 की उम्र में निधन Image Source : INSTAGRAM: @CHADWICKBOSEMAN

'ब्लैक पैंथर' फिल्म के एक्टर चैडविक बॉसमैन का 43 की उम्र में निधन हो गया है। वो पिछले 4 सालों से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। एक्टर के परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की गई है। इस खबर के सामने आने के बाद अनुपम खेर, वरुण धवन और करीना कपूर खान सहित तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। 

चैडविक बॉसमैन के इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए लिखा गया, "इस दुखद खबर के साथ है कि हम चैडविक बोसमैन के निधन की पुष्टि करते हैं। चैडविक को 2016 में तीसरे चरण के कोलन कैंसर का पता चला था, और वो पिछले 4 वर्षों से इससे जूझ रहे थे, क्योंकि यह बढ़कर चौथे स्टेज पर पहुंच गया था।"

पोस्ट में आगे लिखा है, "एक सच्चे फाइटर की तरह चैडविक ने इसका दृढ़ता से सामना किया। आपके लिए बहुत सी फ़िल्में की, जो आपको बहुत पसंद आईं। मार्शल से द 5 बल्ड तक, सभी फिल्मों को अनगिनत सर्जरी और कीमोथेरेपी के दौरान फिल्माया गया था। ⁣ब्लैक पैंथर में काम करना उनके करियर के लिए सम्मान था। उनकी मृत्यु घर में, उनकी पत्नी और परिवार की मौजूदगी में हुई। परिवार आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद करता है। इस मुश्किल समय के दौरान उनकी निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं।"

चैडविक ने ब्लैक पैंथर के अलावा मार्शल, एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका, मैसेज फ्रॉम द किंग, गॉड्स ऑफ इजिप्ट और गेट ऑन अप जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुख:

अनुपम खेर ने लिखा कि इतनी कम उम्र में चैडविक के निधन के बारे मेें सुनकर दुख हुआ। वो न सिर्फ बेहतरीन एक्टर बल्कि नेकदिल इंसान भी था। उसके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। 

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टेटट पर चैडविक की फोटो शेयर की है। 

chadwick boseman death
Image Source : INSTAGRAMकरीना कपूर खान ने जताया दुख

वरुण धवन ने चैडविक की फोटो शेयर कर RIP लिखा है। 

chadwick boseman death
Image Source : INSTAGRAMवरुण धवन ने चैडविक की फोटो शेयर की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन