1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 3 साल पहले छिपकर की थी शादी, अब पति से तलाक लेना चाहती हैं कार्डी बी

3 साल पहले छिपकर की थी शादी, अब पति से तलाक लेना चाहती हैं कार्डी बी

 Published : Sep 16, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 08:01 pm IST

साल 2017 कार्डी बी ने ऑफसेट से छिपकर शादी की थी, शादी के दो साल बाद दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया। अब अचानक से दोनों की तलाक की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया।

cardi b- India TV Hindi
पति से तलाक लेना चाहती हैं कार्डी बी Image Source : INSTAGRAM

अमेरिका की मशहूर रैपर कैर्डी बी अब अपनी शादी से अलग होना चाहती हैं। कार्डी बी के पति हिप हॉप स्टार हैं जिनका नाम ऑफसेट बैंड मिगोस है। कार्डी ने ऑफसेट से तलाक के लिए अर्जी दे दी है। साल 2017 में दोनों ने छिपकर शादी की थी, शादी के दो साल बाद दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया। अब अचानक से दोनों की तलाक की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया। 27 साल की कार्डी बी बेल्किस अलमनजर है, मंगलवार को कार्डी ने जॉर्जिया में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जो उनका होमटाउन हैं, और वहीं दोनों रह रहे थे।

कानूनी कागजों मे लिखा है कि कार्डी बी और ऑफसेट अब अलग होने की स्थिति में रह रहे हैं और दोनों में सुलह की संभावना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की कस्टडी कार्डी चाहती हैं।

पिछले साल खबर आई थी कि कार्डी दूसरा बच्चा चाहती हैं, इंस्टाग्राम पर उन्होंने ये इच्छा जाहिर की थी। 

पिछले साल दिसंबर में कार्डी ने गरीब बच्चों को खिलौने बांटे थे। मियामी की एक दुकान पर गईं और वहां उन्होंने ढेर सारे खिलौनों की खरीदारी की, जिनमें तरह-तरह के गेम्स, गुड़िया और खेलने की कई सारी चीजें शामिल थीं। इन सबकी कुल कीमत पांच हजार डॉलर रही जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब साढ़े तीन लाख रुपये थीं। इसके बाद कार्डी ने किराए पर एक ट्रक लिया। उन्होंने इन सभी खिलौनों को ट्रक में लादने में मदद मांगी और इन्हें बच्चों तक पहुंचाया।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन