1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. सैन डिएगो मोबाइल फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी चंदन सान्याल की फिल्म 'सो सिसिली'

सैन डिएगो मोबाइल फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी चंदन सान्याल की फिल्म 'सो सिसिली'

 Published : Apr 24, 2021 11:58 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 11:58 pm IST

चंदन ने पोस्टर के साथ कैप्शन के रूप में लिखा, हमारी फिल्म 10वें अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल फिल्म फेस्टिवल, सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में प्रदर्शित की जाएगी।

bollywood- India TV Hindi
 सैन डिएगो मोबाइल फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी चंदन सान्याल की फिल्म 'सो सिसिली' Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता चंदन रॉय सान्याल की नई फिल्म 'सो सिसिली' कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में 10वें अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। अभिनेता ने शनिवार को फिल्म के पोस्टर के साथ इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। मोबाइल फोन पर शूट की गई इस फिल्म का जय शर्मा के साथ चंदन ने सह-निर्देशन किया है और इसमें मीरा मजूमदार ने भी भूमिका निभाई है।

चंदन ने पोस्टर के साथ कैप्शन के रूप में लिखा, हमारी फिल्म 10वें अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल फिल्म फेस्टिवल, सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में प्रदर्शित की जाएगी।

 यह एक मॉडेस्ट फिल्म है, जिसे 3 दोस्तों के साथ एक आईफोन पर बनाया गया था और एक पूरे गर्मी के मौसम में इटली में शूट की गई है। अब इसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल फिल्म फेस्टिवल्स में स्वीकार किया जा रहा है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन